एजुकेशन

GSEB Time Table 2023: जारी हुआ गुजरात बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 3, 2023, 03:27 PM IST

GSEB HSC SSC Time Table 2023: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीख आज आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जारी कर दी है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

गुजरात बोर्ड एग्जाम 2023

Photo : iStock

GSEB Time Table 2023, GSEB HSC, SSC Exam 2023 Time Table: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीख आज यानी 3 जनवरी 2023 को जारी कर दी है। अघर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की डेटशीट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

Gujarat Board Exam 2023: डेटशीट जारी

गुजरात बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 14 मार्च से 28 मार्च 2023 तक किया जाएगा। जबकि, कक्षा 12वीं साइंस की परीक्षा 14 मार्च से 25 मार्च 2023 तक होगी। वहीं, बोर्ड की ओर से 12वीं वोकेशनल और जनरल स्ट्रीम की परीक्षा 14 मार्च से 29 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी।

GSEB HSC SSC Exam 2023: डाउनलोड करें टाइम टेबल

गुजरात बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बोर्ड परीक्षा की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, बोर्ड की वेबसाइट से टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to Download GSEB Gujarat Board HSC SSC Exam 2023 Time Table: ऐसे डाउनलोड करें टाइम टेबल

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर गुजरात बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम 2023 डेटशीट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने डेटशीट का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स गुजरात बोर्ड एग्जाम 2023 डेटशीट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

GSEB 10th, 12th Exam 2023: वेबसाइट पर रखें नजर

बीते साल गुजरात बोर्ड 10वीं की परीक्षा 28 मार्च से 9 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लगभग 9.72 लाख छात्र शामिल हुए थे। गुजरात बोर्ड परीक्षा 2023 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article