एजुकेशन

RBSE Rajasthan Board Time Table 2023: राजस्थान 10वीं 12वीं की डेटशीट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर, ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 2, 2023, 12:44 PM IST

RBSE Rajasthan Board Date Sheet 2023: राजस्थान बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र तैयार हो जाएं, क्योंकि सीबीएसई बोर्ड समेत ज्यादातर राज्यों ने बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है, राजस्थान बोर्ड परीक्षा की तैयार कर रहे छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा कब से शुरू होगी, यहां से देखें

Image

राजस्थान 10वीं 12वीं की डेटशीट

RBSE Rajasthan Board Date Sheet 2023: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान (BSER/RBSE) जल्द ही बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर कर सकता है। बता दें, राजस्थान में 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के अलावा कक्षा 5 और 8 की भी परीक्षाओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भाग लेते हैं। राजस्थान बोर्ड डेटशीट पर जल्द फैसला आने वाला है, एक बार टाइम टेबल की घोषणा होने के बाद इच्छुक विद्यार्थी rajeduboard.rajasthan.gov.in से जानकारी देख सकेंगे।

कैसे मिलेगी राजस्थान बोर्ड परीक्षा डेटशीट की जानकारी

स्कूल शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सोशल मीडिया पर घोषणा कर सकते हैं। बता दें, राज्य बोर्ड परीक्षा को लेकर ज्यादातर अपडेट स्कूल शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला की तरफ से आते हैं। पिछले साल यानी 2022 में, राजस्थान राज्य में लगभग 20 लाख छात्रों ने कक्षा 10, 12 की परीक्षा में भाग लिया था। उस दौरान कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 31 मार्च से 26 अप्रैल तक सुबह 8ः30 बजे से 11ः45 बजे तक हुई थीं जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से 26 अप्रैल तक हुई थीं।

Rajasthan Board Date Sheet 2023 कैसे चेक करें

  • इच्छुक विद्यार्थी rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, NEWS UPDATE नाम के सेक्शन में देखें डेट शीट डाउनलोड करने के लिए लिंक मिलेगा।
  • लिंक खोलें और पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
  • डेट शीट का प्रिंटआउट ले लें।
राजस्थान बोर्ड ने लॉन्च किया नया पोर्टल्

राज्स्थान बोर्ड ने Board Main Exam 2023 से जुड़ी खबरों के लिए नया पोर्टल लॉन्च किया है, ऐसे में आप rajeduboard.rajasthan.gov.in के साथ साथ bser-exam.in पर भी विजिट करें। RBSE Class 10th Time Table 2023 और RBSE Class 12th Time Table 2023 से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े रहें।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article