JEE Main 2023: ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2023 जनवरी सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर 12 जनवरी 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एनटीए की ओर से जेईई मेन 2023 का आयोजन दो सेशन में किया जाएगा। जेईई मेन जनवरी सेशन के बाद अप्रैल सेशन की परीक्षा के लिए 7 फरवरी से रजिस्ट्रशेन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
JEE Main 2023: कब होगी परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जनवरी सेशन के लिए जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। हालांकि, बोर्ड एग्जाम के चलते कई स्टूडेंट्स परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। स्टूडेंट्स का कहना है कि एग्जाम बोर्ड परीक्षा के 15 दिन पहले आयोजित किया जाएगा, जिसकी वजह से उनकी तैयारी प्रभावित होगी। इतने कम समय में परीक्षा की तैयारी कर पाना संभव नहीं है। इसके अलावा अगले सेशन की तैयारी के लिए उन्हें तीन महीने से भी कम का समय मिल रहा है।
JEE Main 2023 January Session: तय समय पर होगी परीक्षा
जेईई मेन एग्जाम 2023 का नोटिफिकेशन 15 दिसंबर को जारी किया गया था। स्टूडेंट्स तभी से कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एनटीए की ओर से जेईई एग्जाम की तारीख में बदलाव नहीं किया जाएगा और परीक्षा निर्धारित समय पर ही होगी। इस संबंध में एनटीए ने कोई सूचना तो नहीं जारी की है लेकिन एनटीए के अधिकारियों ने परीक्षा न स्थगित करने की बात कही है।
JEE Main Exam 2023: वेबसाइट पर रखें नजर
हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं ओर 12वीं परीक्षा के लिए भी डेटशीट जारी की है। सीबीएसई परीक्षा की तारीख भी जेईई जैसी बड़ी परीक्षाओं को ध्यान मे रखते हुए ही निर्धारित की गई है। ऐसे में जेईई मेन एग्जाम 2023 स्थगित होने की उम्मीद कम ही है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
