GPAT 2026 Result: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस (NBE) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) रिजल्ट के बाद फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है।इससे पहले 13 मार्च को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी, जिसके खिलाफ आपत्ति करने का मौका दिया गया था। 7 अप्रैल को जारी नोटिस में बताया गया था कि जिन उम्मीदवारों ने GPAT 2026 की परीक्षा दी थी, वे 15 अप्रैल 2026 को या उसके बाद, NBEMS की वेबसाइट natboard.edu.in पर 'एप्लिकेंट लॉगिन' के माध्यम से, फाइनल आंसर-की के साथ-साथ 'पोस्ट-चैलेंज प्रश्न पत्र' भी देख सकेंगे।
(GPAT Result 2026 Answer Key) जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल (यूजर ID और पासवर्ड) का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in से अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
GPAT 2026 Result के आधार पर, पूरे भारत में 800 से ज्यादा संस्थानों में MPharm की लगभग 39,890 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
GPAT 2026 की फाइनल आंसर-की में परीक्षा में पूछे गए सवालों के सही जवाब दिए गए हैं। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि संशोधित आंसर-की ही फाइनल है और इसे आगे चुनौती नहीं दी जा सकती।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, GPAT 2026 Exam का आयोजन 7 मार्च को किया गया था जबकि GPAT Result 7 अप्रैल, 2026 को घोषित किया गया था। जिसका नोटिस आप इस लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं। Result Notice Link
इस परीक्षा में कुल 53,617 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 5,362 उम्मीदवार पास हुए।

GPAT 2026 Result
GPAT Scorecard 2026 कैसे डाउनलोड करें?
मार्क्स कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट: natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, रिजल्ट का लिंक ढूंढ़ें और उस पर क्लिक करें।
- अपना यूजर ID और पासवर्ड डालें।
- 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
GPAT 2026 Result PDF Download करें।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि NBEMS की भूमिका केवल GPAT परीक्षा आयोजित करने, रिजल्ट घोषित करने और रिजल्ट को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) को सौंपने तक ही सीमित है। काउंसलिंग और छात्रवृत्ति के वितरण में NBEMS की कोई भूमिका नहीं है। उम्मीदवारों के दस्तावेजो का सत्यापन और उनकी पात्रता का निर्धारण काउंसलिंग/दाखिला प्रक्रिया के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।"
उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि GPAT परीक्षा में शामिल होने मात्र से M.Pharm की सीट और/या छात्रवृत्ति पाने का कोई स्वतः अधिकार नहीं मिल जाता है। M.Pharm कोर्स में चयन और दाखिला, दाखिले के मानदंडों, पात्रता और राज्य सरकार/दाखिला समिति द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों (जो भी लागू हों) को पूरा करने पर ही निर्भर करता है।
आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
