एजुकेशन

Gujarat HSC, SSC Exam Dates 2027: गुजरात बोर्ड 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का ऐलान, 25 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Gujarat Board Exam Dates 2027: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से 17 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

Image

गुजरात बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा तारीखों का ऐलान

Gujarat Board Exam Dates 2027: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके साथ ही कक्षा 10वीं यानी SSC और 12वीं यानी HSC बोर्ड परीक्षा 2027 की तारीखें भी सामने आ गई हैं। दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से 17 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी। GSEB के कैलेंडर के मुताबिक बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों की प्रारंभिक परीक्षा यानी प्रीलिम एग्जाम 18 जनवरी से 28 जनवरी 2027 तक होगी। इसके बाद 1 फरवरी से 3 फरवरी के बीच स्कूल स्तर पर बोर्ड विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं का सिलेबस पूरा रहेगा। इसलिए छात्र अभी से परीक्षा की तैयारी का शेड्यूल बना सकते हैं, लेकिन अंतिम विषयवार टाइम टेबल के लिए GSEB की आधिकारिक सूचना को ही मान्य मानें।

10वीं और 12वीं की परीक्षा का समय

कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा सुबह की शिफ्ट में होगी। इसका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक रखा गया है। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा विषय के अनुसार दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक होगी।

12वीं साइंस की प्रैक्टिकल परीक्षा फरवरी में

कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा भी फरवरी में होगी। GSEB के अनुसार साइंस स्ट्रीम की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 फरवरी से 13 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 25 फरवरी से लिखित बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी।

विस्तृत डेटशीट जल्द

हालांकि, अभी अलग-अलग विषयों की विस्तृत डेटशीट जारी नहीं की गई है। छात्रों को विषयवार परीक्षा तारीखों के लिए GSEB की ओर से जारी होने वाली अलग टाइम टेबल का इंतजार करना होगा। बोर्ड ने यह भी कहा है कि राज्य सरकार के फैसले के आधार पर घोषित तारीखों में बदलाव संभव है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article