एजुकेशन

Google Software Engineer Vacancy: गूगल में नौकरी का सुनहरा मौका, जानें दुनिया की टॉप कंपनी के कैसे पा सकते हैं जॉब

Jobs in Google: दिग्गज कंपनी गूगल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वेकेंसी निकाली है। अगर आप गूगल में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और बाहर जाना चाहते हैं तो इस मौके को बिना गंवाए यहां जॉब कर सकते हैं। इस पोस्ट का नाम सॉफ्टवेयर इंजीनियर डिस्कवर यूजीसी कंटेंट है। आइये जानते हैं गूगल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद वाली इस वेकेंसी के बारे में...

Image

Jobs in Google (Pixabay)

Jobs in Google: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। गूगल जापान में अपने दफ्तर के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स की हायरिंग कर रहा है। इसके लिए कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वेकेंसी भी निकाली है। अगर आप गूगल में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और बाहर जाना चाहते हैं तो इस मौके को बिना गंवाए यहां जॉब कर सकते हैं। इस पोस्ट का नाम सॉफ्टवेयर इंजीनियर डिस्कवर यूजीसी कंटेंट है। आइये जानते हैं गूगल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद वाली इस वेकेंसी के बारे में...

कौन कर सकता है अप्लाई?

अगर आप भी बाहर जाकर गूगल में नौकरी करने का सपना देखते हैं और आपको ये नौकरी करनी है तो सबसे पहले गूगल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस पोस्ट पर नौकरी पाने के लिए कैंडिडेट का बैचलर डिग्री या फिर बराबरी का प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस होना जरूरी है। इसके साथ ही C++ या फिर पायथन में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का 2 साल का एक्सपीरियंस भी होना चाहिए। वहीं मास्टर डिग्री या फिर कंप्यूटर साइंस या उससे जुड़ी टेक्निकल फील्ड में पीएचडी होनी चाहिए। साथ ही डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम का एक्सपीरियंस भी जरूरी है।

क्या है गूगल डिस्कवर?

सर्च टेक्नोलॉजी और इन्फॉर्मेशन रिट्राइवल का भी अनुभव होना चाहिए। बताते चलें कि इस पोस्ट के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद पर नियुक्त कर्मचारी को गूगल डिस्कवर पर काम करना होगा। बताते चलें कि गूगल डिस्कवर एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो गूगल सर्च का हिस्सा है। इसे यूजर को बिना खोजे ही अपने इंट्रस्ट के हिसाब से लेख, वीडियो और अपडेट मिलते हैं। इसमें यूजर को देशभर की खबरें देखने को मिलती हैं और ये सब यूजर के अपने इंट्रस्ट के हिसाब से होता है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article