एजुकेशन

Goa Board Datesheet 2027: गोवा बोर्ड ने जारी की 10वीं, 12वीं की डेट शीट, 8 फरवरी से शुरू होंगे इंटर के एग्जाम

Goa Board Datesheet 2027: गोवा बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने गोवा बोर्ड की 2027 की डेटशीट जारी कर दी है।

Image

गोवा बोर्ड ने जारी की 10वीं, 12वीं की डेट शीट

Goa Board Datesheet 2027: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने गोवा बोर्ड की 2027 की डेटशीट जारी कर दी है। जो छात्र SSC और HSSC परीक्षाओं में शामिल होंगे, वे GBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर टाइमटेबल देख सकते हैं। डेटशीट के अनुसार, कक्षा 12 की परीक्षा 8 फरवरी से शुरू होगी और 25 फरवरी, 2027 को समाप्त होगी। सभी दिनों में परीक्षा एक ही शिफ्ट में, सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी और 10 अप्रैल, 2027 को खत्म होंगी। परीक्षा की शुरुआत 'डेटा प्रोसेसिंग' पेपर से होगी और 'भूगोल' (Geography) और 'अर्थशास्त्र' (Economics) के पेपर के साथ खत्म होगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी - सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक।

Goa Board Datesheet 2027: कैसे डाउनलोड करें

परीक्षा का शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

1. GBSHSE की ऑफिशियल वेबसाइट gbshse.in पर जाएं।

2. होम पेज पर मौजूद Goa Board Datesheet 2027 लिंक पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को Class 10 या Class 12 के परीक्षा शेड्यूल लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. परीक्षा का शेड्यूल दिखाई देगा।

5. परीक्षा शेड्यूल देखें और पेज डाउनलोड करें।

6. भविष्य की ज़रूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

टाइम टेबल में शामिल नहीं किए गए स्कूल असेसमेंट विषयों की थ्योरी परीक्षा संबंधित स्कूल द्वारा आयोजित की जाएगी, जिसमें CWSN छात्रों के लिए 'शारीरिक शिक्षा' (Physical Education - 1082) विषय की थ्योरी परीक्षा भी शामिल है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सुबह 09:00 बजे परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाएं। हर विषय की परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे बाद तक न पहुँचने पर उम्मीदवारों को उस परीक्षा में बैठने के लिए अयोग्य माना जाएगा। उम्मीदवारों को दोपहर 12:00 बजे से पहले परीक्षा हॉल से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article