एजुकेशन

Official Languages of India: भारत की 22 आधिकारिक भाषाएं कौन सी है? कितनों के नाम जानते हैं आप

Official Languages of India: भारत में 121 प्रमुख भाषाएं और 1600 बोलियां बोली जाती है। इसमें 22 भाषाओं को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है। आइए जानते हैं कि वह भाषाएं कौन सी है।

Image

Official Languages of India (Photo- AI)

Official Languages of India: भारत को 'विविधता में एकता' का देश कहा जाता है और इस विविधता की सबसे सुंदर अभिव्यक्ति यहां की भाषाओं में देखने को मिलती है। कोसों दूर बदलते पानी के स्वाद की तरह यहां हर कुछ-कुछ किलोमीटर पर बोलियां बदल जाती हैं। भारत में 121 प्रमुख भाषाएं हैं और 1600 बोलियां बोली जाती है। लेकिन प्रशासनिक और संवैधानिक रूप से देश की भाषाई गरिमा को बनाए रखने के लिए भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में केवल 22 भाषाओं को ही आधिकारिक दर्जा दिया गया है। किन 22 भाषाओं को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है, इसके बारे में अधिकांश लोग नहीं जानते हैं। यह सवाल पूछे जाने पर हिंदी, बंगाली और उर्दू तक तो लोगों को पता हैं, लेकिन शेष बची 19 भाषाओं के नाम वह नहीं जानते है। तो आइए आज आपको भारत की 22 आधिकारिक भाषाओं के नाम बताएं।

संविधान की आठवीं अनुसूची तक भाषाओं का सफर

1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था, तब इसमें केवल 14 भाषाओं (Indian Languages) को शामिल किया गया था। समय के साथ विभिन्न क्षेत्रों की मांग और भाषाई महत्व को देखते हुए इसमें संशोधनों किया गया और आधिकारिक भाषाओं की संख्या को 14 से बढ़ाकर 22 किया गया। बता दें कि यह भाषाएं केवल संवाद का माध्यम नहीं है, इसमें देश का हजारों साल पुराना इतिहास, साहित्य और लोक कलाएं बसी हुई हैं।

उत्तर से दक्षिण तक आधिकारिक भाषाओं की सूची

हिंदीदेश में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा
बंगालीपश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में प्रमुख, अपनी समृद्ध साहित्यिक विरासत के लिए प्रसिद्ध।
मराठीमहाराष्ट्र की आधिकारिक भाषा
तेलुगुआंध्र प्रदेश और तेलंगाना की मुख्य भाषा
तमिलदुनिया की सबसे पुरानी जीवित भाषाओं में से एक (तमिलनाडु)
गुजरातीगुजरात की सांस्कृतिक पहचान
उर्दूअपनी नजाकत और शायरी के लिए मशहूर
कन्नड़कर्नाटक की प्रशासनिक और सांस्कृतिक भाषा
मलयालमकेरल की मुख्य भाषा
ओड़ियाओडिशा की शास्त्रीय भाषा
पंजाबीपंजाब की जीवंत संस्कृति की परिचायक
असमियाअसम और उत्तर-पूर्व के कुछ हिस्सों की प्रमुख भाषा
मैथिलीबिहार और नेपाल के तराई क्षेत्रों में बोली जाने वाली मधुर भाषा
संथालीआदिवासी समुदायों (मुख्यतः झारखंड और पश्चिम बंगाल) द्वारा बोली जाने वाली भाषा
कश्मीरीजम्मू-कश्मीर की पारंपरिक भाषा
कोंकणीगोवा और तटीय क्षेत्रों की मुख्य बोली
सिंधीसिंधी समुदाय द्वारा बोली जाने वाली ऐतिहासिक भाषा
डोगरीमुख्य रूप से जम्मू क्षेत्र में प्रचलित
मणिपुरी (मेइतेई)मणिपुर की आधिकारिक भाषा
नेपालीसिक्किम और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों में प्रमुख
बोडोअसम के बोडोलैंड क्षेत्र की महत्वपूर्ण भाषा
संस्कृतभारत की प्राचीनतम और सभी भारतीय भाषाओं की जननी मानी जाने वाली भाषा।

किन भाषाओं को मिला है शास्त्रीय भाषाओं का गौरव

भारत की 22 आधिकारिक भाषाओं में से कुछ भाषाओं को भारत सरकार ने 'शास्त्रीय भाषा' (Classical Language) का दर्जा दिया है। इनमें तमिल, संस्कृत, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और ओड़िया शामिल हैं। यह दर्जा उन भाषाओं को मिलता है जिनका इतिहास कम से कम 1500-2000 वर्ष पुराना है और जिनका अपना मौलिक साहित्य है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article