2011 की जनगणना के अनुसार बात करें तो भारत में 121 प्रमुख भाषाएं हैं और 1600 से अधिक बोलियां बोली जाती है।
संविधान की 8वीं अनुसूची के अनुसार, भारत में 22 भाषाओं को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है, जिसमें हिंदी और संस्कृत शामिल है।
भारत में सबसे पुरानी भाषा तमिल और संस्कृत है। हता दें कि दुनिया की सबसे पुरानी जीवित भाषा में से एक तमिल को भारत की पहली शास्त्रीय भाषा घोषित किया गया था।
भारत में सबसे अधिक हिंदी भाषा बोली जाती है। 2011 की जनगणना के अनुसार, हिंदी बोलने वाले लोगों की संख्या 52.83 करोड़ है, जो कुल आबादी का 43.63 प्रतिशत है।
भारत में हिंदी के बाद सबसे अधिक जिस भाषा को बोला जाता है वह है बंगाली भाषा। यहां हिंदी से बाद बंगाली होने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक है।
जैसा ही हमने बताया कि भारत में हिंद के बाद सबसे अधिक बंगाली बोली जाती है। देश में बंगाली होने वाले लोगों की संख्या 9.72 करोड़ है। 2011 की जनगणना के अनुसार, कुल जनसंख्या 8.03 प्रतिशत है।
हिंदी और बंगाली भाषा के बाद भारत में सबसे अधिक मराठी भाषा बोली जाती है। इससे बोलने वाले लोगों की संख्या 8.39 करोड़ है।
Jun 14, 2026