देश में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। हिंद बोलने वाले लोगों की संख्या 52.83 करोड़ है, जो कुल आबादी का 43.63 प्रतिशत है।
भारत में दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा बंगाली है। 2011 की जनगणना रिपोर्ट के अनुसार, इस भाषा को बोलने वाले लोगों की संख्या 9.72 करोड़ है।
भारत में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा मराठी है। इस भाषा को बोलने वाले लोगों की संख्या 8.30 करोड़ है।
भारत में चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है तेलगु। इसे बोलने वाले लोगों की संख्या 8.11 करोड़ है।
देश में पांचवें स्थान पर सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा तमिल है। 2011 की जनगणना रिपोर्ट के अनुसार, इस भाषा को बोलने वाले लोगों की संख्या 6.90 करोड़ है।
छठे स्थान पर देश में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा गुजरात है। जनगणना रिपोर्ट के अनुसार, 5.54 करोड़ लोग इस भाषा को बोलते हैं।
भारत में उर्दू 7वें स्थान पर सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। 2011 की जनगणना के अनुसार, देश में 5.07 करोड़ लोग उर्दू बोलते हैं।