एजुकेशन

GK Quiz Hindi: दुनिया का इकलौता फूल जो 12 साल में एक बार खिलता है, IAS से पूछा गया सवाल

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Oct 18, 2023, 08:37 PM IST

GK Quiz Hindi Which flower blooms once in 12 years: आज हम आपको एक ऐसे असाधारण फूल के बारे में बताएंगे जो 12 साल में एक बार खिलता है। क्या आपको मालूम है कि कि दुनिया का इकलौता ऐसा फूल कौन सा है जो 12 साल में एक बार खिलता है।

Image

Which flower blooms once in 12 years

GK Quiz Hindi Which flower blooms once in 12 years: भारत देश को फूलों की धरती कहा जाता है। यहां के हर प्रांत में भिन्न भिन्न प्रकार के फूल पाए जाते हैं। यहां के लोग फूलों को काफी पसंद करते हैं क्योंकि फूल ईश्वर को प्रिय हैं। केरल के नीलगिरी पहाड़ियों में हर 12 साल के बाद नीलकुरिंजी के फूल खिलते हैं। यह फूल दुनिया का इकलौता फूल है जो एक बार मुरझाने के बाद 12 साल बाद खिलता है।इसका वैज्ञानिक नाम "स्ट्रोबिलैंथेस कुंथियाना" है।

आज हम आपको एक ऐसे असाधारण फूल के बारे में बताएंगे जो 12 साल में एक बार खिलता है। क्या आपको मालूम है कि कि दुनिया का इकलौता ऐसा फूल कौन सा है जो 12 साल में एक बार खिलता है। आईएएस-आईपीएस और यूपीएससी टॉपर भी इसका जवाब नहीं दे पाएंगे। चलिए आपको बताते हैं कि यह कौन सा फूल है। इस फूल का नाम नीलकुरिंजी। यह फूल नीलगिरी शिखरों और पहाड़ियों को पूरी तरह से नीला बना देता है इसलिए इसे "नीलकुरिंजी" कहा जाता है, जिसका अर्थ होता है "नीला फूल"।

खिलने में लगते हैं 12 साल

यह फूल दुनिया का इकलौता फूल है जो एक बार मुरझाने के बाद 12 साल बाद खिलता है। यह फूल केरल के नीलगिरी पहाड़ियों में खिलता है। केरल स्थित मुन्नार को नीलकुरिंजी फूलों का सबसे बड़ा घर माना जाता है। केरल के पहाड़ गहरे हरे और नीले हैं, लेकिन नीलकुरिंजी फूलों के खिलने के बाद बैंगनी नजर आने लगते हैं।

स्वास्थ्य के लिए वरदान है ये फूल

नीलकुरिंजी में मौजूद प्रमुख रसायन और फाइटोकेमिकल्स, जैसे कि फ्लावोनॉयड्स और ऐंथोसियनिन्स, एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। नीलकुरिंजी में प्राप्त एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण संग्रहशील होते हैं जो सूजन और प्रतिरोधक तंत्र की समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। इस फूल में प्राप्त एंटीऑक्सीडेंट गुण और एंटी-इंफ्लेमेशन गुण आपके त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article