एजुकेशन

महिलाओं का Oxford कहलाता है ये विश्वविद्यालय, एडमिशन मिलने पर लाखों का पैकेज पक्का!

देश में 1300 से अधिक विश्वविद्यालय हैं। लेकिन इसमें केवल 14 ऐसे विश्वविद्यालय हैं, जो महिलाओं को समर्पित हैं। इसमें एक विश्वविद्याल ऐसा है, जिसे महिलाओं का Oxford कहा जाता है। ये दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय महिला कॉलेज है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं।

Image

महिलाओं का Oxford कहलाता है ये विश्वविद्याल

भारत में समय के साथ यूनिवर्सिटी की संख्या बढ़ती जा रही है। सरकारी के साथ अब प्राइवेट विश्वविद्यालय भी बन रहे हैं। 2023-25 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में करीब 1338 विश्वविद्यालय हैं, जिसमें केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालय शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कितने ऐसे विश्वविद्यालय हैं, जो महिलाओं को समर्पित हैं। जी हां, आपने महिला कॉलेज तो सुना होगा, लेकिन क्या आपने महिला विश्वविद्यालयों के बारे में सुना है? बता दें कि अधिकांश लोगों ये तक नहीं पता की भारत में वुमन यूनिवर्सिटी भी हैं, जो केवल महिलाओं के लिए हैं। आइए आपको बताएं।

भारत में लगभग 14 वुमन यूनिवर्सिटी यानी महिला विश्वविद्यालय हैं, जिसमें हर साल हजारों-लाखों छात्र प्रवेश लेती हैं और अपने सपनों को पूरा करने की रेस में उतरती हैं। चलिए भारत के महिला विश्वविद्यालयों के बारे में तो आपने जान लिया। अब सवाल ये है कि 'क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे बड़ा महिला विश्वविद्यालय कौन-सा है?'

बता दें कि भारत के सबसे बड़े इस महिला विश्वविद्यालय को महिलाओं का ऑक्सफोर्ड भी कहा जाता है। यहां एडमिशन मिल जाए तो आपकी लाइफ एकदम सेट है। क्योंकि यहां पढ़ने वाली छात्राओं को प्लेसमेंट में लाखों का पैकेज मिलता है। आइए आपको महिलाओं के ऑक्सफोर्ड के बारे में बताएं।

महिलाओं का ऑक्सफोर्ड किसे कहा जाता है?

महिलाओं के ऑक्सफोर्ड के तौर पर वनस्थली विद्यापीठ को जाना जाता है। यह देश का सबसे बड़ा महिला विश्वविद्यालय है। वनस्थली विद्यापीठ की सबसे खास बात ये है कि यह दुनिया का पहले ऐसा विश्वविद्यालय है, जो पूरी तरह से आवासीय महिला विश्वविद्यालय है। इसका अर्थ यह है कि यहां प्राथमिक से पीएचडी स्तर तक की शिक्षा प्रदान कि जाती है।

Banasthali Vidyapith University

महिलाओं का Oxford कहलाता है ये विश्वविद्याल (Photo- Banasthali Vidyapith)

कहां है देश का सबसे बड़ा महिला विश्वविद्यालय?

महिलाओं के ऑक्सफोर्ड के नाम से प्रसिद्ध वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान के टोंक जिले के निवाई शहर में स्थित है, जो जयपुर से लगभग 66 किलोमीटर दक्षिण में है।

वनस्थली विद्यापीठ

राजस्थान में स्थित वनस्थली विद्यापीठ 6 अक्टूबर 1935 में बना था। इसका नाम वनस्थली विद्यापीठ 1943 में पड़ा। यह वही साल था, जब यहां अंडरग्रेजुएट कोर्स की शुरुआत हुई। UGC ने साल 1983 में डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया।

Banasthali Vidyapith

महिलाओं का Oxford कहलाता है ये विश्वविद्याल (Photo- Banasthali Vidyapith)

इन कोर्स में ले सकते हैं एडमिशन

ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस

बीएबीए ऑनर्सबीए ऑनर्स रिसर्च के साथ

बैचलर ऑफ सोशल वर्क

एमए (अर्थशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, मनोविज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत)

मास्टर ऑफ सोशल वर्क

एजुकेशन

बीए बी.एड. (माध्यमिक/मध्य)

बीएससी. बी.एड. (माध्यमिक/मध्य)

बी.एड.

एम.एड.

अर्थ साइंस

बीएससी. (भूविज्ञान/भूगोल)

बीएससी. ऑनर्स (भूविज्ञान/भूगोल समूह)

बीएससी. ऑनर्स रिसर्च के साथ (भूविज्ञान/भूगोल समूह)

एम.एससी. (भूविज्ञान)

एम.एससी. (भूगोल)

एम.एससी. (पर्यावरण विज्ञान)

एम.टेक. (रिमोट सेंसिंग)

Banasthali Vidyapith

महिलाओं का Oxford कहलाता है ये विश्वविद्याल (Photo- Banasthali Vidyapith)

लाइफ साइंस

बीएससी. (बायो साइंस)

बीएससी. ऑनर्स (रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान)

बीएससी. ऑनर्स रिसर्च के साथ (रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान)

बीएससी. (बायोटेक्नोलॉजी)

बीएससी. ऑनर्स (बायोटेक्नोलॉजी)

बीएससी. ऑनर्स रिसर्च के साथ (बायोटेक्नोलॉजी)

बीएससी. (माइक्रोबायोलॉजी)

बीएससी. ऑनर्स (माइक्रोबायोलॉजी)

बीएससी. ऑनर्स रिसर्च के साथ (माइक्रोबायोलॉजी)

बी. फार्म.

एम.एससी. (रसायन विज्ञान)

एम.एससी. वनस्पति विज्ञान

एम.एससी. प्राणी विज्ञान

एम.एससी. (बायोटेक्नोलॉजी)

एम.एससी. (एप्लाइड माइक्रो बायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी)

एम.एससी. (बायोइन्फॉर्मेटिक्स)

एम.एससी. (माइक्रोबायोलॉजी)

एम.फार्मा. (फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री, फार्मास्यूटिक्स, फार्माकोलॉजी)

एम.टेक. (बायोटेक्नोलॉजी)

एम.टेक. (केमिकल इंजीनियरिंग)

फाइन आर्ट्स

बी. डिजाइन

बी. आर्क.

एम.डिजाइन

एमए (संगीत-गायन/वाद्य, ड्राइंग और पेंटिंग)

एमए (कथक नृत्य)

एमए (टेक्सटाइल डिजाइनिंग-बुनाई/प्रिंटिंग)

इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी

इंजीनियरिंग में डिप्लोमा(इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन/ मेकाट्रॉनिक्स)

बी.टेक. (कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग / कंप्यूटर साइंस-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (CSAI) / इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन / इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन/ इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स / मेकाट्रॉनिक्स / सूचना प्रौद्योगिकी / बायो टेक्नोलॉजी / केमिकल इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग-VLSI डिजाइन और टेक्नोलॉजी)

बी.टेक. बायोटेक्नोलॉजी: 10+2 में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और/या बायोलॉजी

एम.टेक. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

एम.टेक. (रोबोटिक्स और ऑटोमेशन)

एम.टेक. इंटीग्रेटेड (कंप्यूटर साइंस/मेकाट्रॉनिक्स)

मैनेजमेंट स्टडीज

बी.कॉम.

बी.कॉम. ऑनर्स

बी.कॉम. ऑनर्स रिसर्च के साथ

बी.बीए

बी.बीए ऑनर्स

बी.बीए ऑनर्स रिसर्च के साथ

एमबीए

एमबीए इंटीग्रेटेड

एम.कॉम.

एविएशन

बीएससी. (एविएशन साइंस)

बीएससी. ऑनर्स (एविएशन साइंस)

गणित और कंप्यूटिंग

बीएससी

बीएससी. (डेटा साइंस)

बीएससी. ऑनर्स (डेटा साइंस)

बीएससी. ऑनर्स (Phy, Che, Maths, CS, Ele, Stat)

बीएससी ऑनर्स रिसर्च के साथ (Phy, Che, Maths, CS, Ele, Stat)

B.C.A.

B.C.A. ऑनर्स

B.C.A. ऑनर्स रिसर्च के साथ

M.Sc. (कंप्यूटर साइंस)

(कम्प्यूटर एप्लीकेशन) / BCA M.Sc. डेटा साइंस

M.A./M.Sc. (गणित/सांख्यिकी/ऑपरेशंस रिसर्च)

MCA

PGDCA (ब्रिज कोर्स)

M. Tech. कंप्यूटर साइंस)

M. Tech. (IT)

भौतिक विज्ञान

M.Sc. (भौतिकी)

M.Sc. (इलेक्ट्रॉनिक्स)

M.Tech. (VLSI डिज़ाइन)

(C.S.)/ MCA/ M.Sc. (इलेक्ट्रॉनिक्स)

होम साइंस

बीएससी (गृह विज्ञान)

बीएससी ऑनर्स (गृह विज्ञान)

बीएससी ऑनर्स रिसर्च के साथ (गृह विज्ञान)

बीएससी (गृह विज्ञान) खाद्य विज्ञान और पोषण

बीएससी ऑनर्स (गृह विज्ञान) खाद्य विज्ञान और पोषण

बीएससी ऑनर्स रिसर्च के साथ (गृह विज्ञान) खाद्य विज्ञान और पोषण

M.Sc. (गृह विज्ञान) मानव विकास/खाद्य विज्ञान

और पोषण/कपड़े और वस्त्र)

लॉ

BA LL.B.

LL.B. (B.Com.)

LL.B. (BBA)

LL.M. (संवैधानिक कानून/आपराधिक कानून और फोरेंसिक)

नर्सिंग

बीएससी (नर्सिंग)

जर्नलिज्म

बीए (जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन)

बीए ऑनर्स (जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन)

बीए ऑनर्स रिसर्च के साथ (जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन)

एमए (जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन)

कैसे होता है एडमिशन

बता दें कि वनस्थली विद्यापीठ में एडमिशन लेने के लिए छात्राएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकती हैं। अंडरग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश लेने के लिए 10 वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा मान्यता प्राप्त संस्थान से पास करना अनिवार्य है। इसके अलावा हर कोर्स के लिए अलग एलिजिबिलिटि क्राइटेरिया होता है, जो आप विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article