Delhi Railway Station: 'दिल्ली' किसी पहचान का मोहताज नहीं है। दिल्ली सिर्फ एक शहर या देश की राजधानी मात्र नहीं है, बल्कि यह करोड़ों सपनों का बसेरा है। मुगलों के वैभव और ब्रिटिश काल की वास्तुकला को समेटे हुए इस शहर की अपनी एक अलग रूह है। दिल्ली 'दिलवालों' की एक अटूट पहचान है। इस शहर की खुशबू लाखों-करोड़ों लोगों में बसी है, जिसे मिटाए, मिटाया नहीं जा सकता है। शहर की गलियों में एक ऐसी कशिश है कि हर साल लाखों लोग अपनी किस्मत संवारने की उम्मीद लेकर यहाँ कदम रखते हैं।
अधिकतर लोग यहां आने के लिए ट्रेन का सहारा लेते हैं। दिल्ली की शान और इसकी व्यस्तता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां के रेलवे स्टेशन कभी खाली नहीं रहते हैं। दिल्ली आने या दिल्ली से जाने की बात होती है तो सबसे पहले दिमाग में नई दिल्ली, आनंद विहार, पुरानी दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन का नाम आता है। लेकिन क्या दिल्ली में इन्हीं चार रेलवे स्टेशन तक सीमित है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 1,483 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैली राजधानी दिल्ली में केवल 4 नहीं बल्कि 46 रेलवे स्टेशन हैं। सबके दिलों पर राज करने वाली इस छोटी सी दिल्ली में इतने सारे रेलवे स्टेशन हैं, इस बात कर यकीन करना मुश्किल है, लेकिन यह बात शत-प्रतिशत सच है। दिल्ली में कई रेलवे स्टेशन ऐसे हैं, जिनके आपने नाम तक सुने नहीं होंगे। आइए आज आपको दिल्ली के उन सभी भूले-बिसरे रेलवे स्टेशनों के बारे में बताएं।
दिल्ली के रेलवे स्टेशनों को किन 3 कैटेगरी में बांटा गया है?
दिल्ली के रेलवे स्टेशनों के नाम जानने से पहले आपके लिए ये जानना आवश्यक है कि दिल्ली के इन 46 रेलवे स्टेशनों की कितनी कैटेगरी में बांटा गया है, जिसमें A1, A और माइनर कैटगरी शामिल है। आइए आपको इन कैटेगरी के अनुसार सभी रेलवे स्टेशनों के नाम बताएं।
A1 कैटेगरी में आते हैं दिल्ली के ये रेलवे स्टेशन
दिल्ली के A1 कैटेगरी 4 रेलवे स्टेशन शामिल है। यह चारों शहर के सबसे प्रसिद्ध रेलवे स्टेशन हैं, जिसमें नई दिल्ली जंक्शन, पुरानी दिल्ली जंक्शन (दिल्ली जंक्शन के नाम से भी जाना जाता है), आनंद विहार टर्मिनल, हजर निजामुद्दीन जंक्शन शामिल है। बता दें कि यह दिल्ली के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन हैं। यहां से अगल-अलग शहर/राज्यों में यात्रा करने वाले लोगो की संख्या भी अधिक है।
A कैटेगरी रेलवे स्टेशन कौन से हैं?
दिल्ली में A कैटेगरी में भी शहर के 4 रेलवे स्टेशन सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन, दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन, आदर्श नगर रेलवे स्टेशन और शाहदरा रेलवे स्टेशन शामिल है। ए1 कैटेगरी रेलवे स्टेशन की तुलना में यहां भीड़ फिर भी कम होती है।
माइनर कैटेगरी में शामिल रेलवे स्टेशन कौन से हैं?
ए1 और ए कैटेगरी में 4-4 यानी कुल मिलाकर 8 रेलवे स्टेशन आते हैं। अब बचे 38 रेलवे स्टेशन माइनर कैटेगरी में शामिल है, जिसमें अधिकांश रेलवे स्टेशनों के आपने नाम भी नहीं सुनें होंगे। कुछ ही लोग हैं, जो इन रेलवे स्टेशनों के बारे में जानते हैं और वो भी इसलिए क्योंकि यह उनके घर के आसपास कहीं स्थित है। माइनर कैटेगरी में शामिल रेलवे स्टेशनों के नाम इस प्रकार है।
1. शिवाजी ब्रिज
2. तिलक ब्रिज
3. विवेक विहार
4. तुगलकाबाद
5. विवेकानंद पुरी
6. सब्जी मंडी
7. आजादपुर
8. बादली
9. बिजवासन
10. दया बस्ती
11. दिल्ली किशनगंज
12. होलंबी कलां
13. लाजपत नगर
14. कीर्ति नगर
15. घेवरा
16. दिल्ली सफदरजंग
17. चाणक्यपुरी
18. लोधी कॉलोनी
19. खेड़ा कलां
20. गोकुलपुरी सबोली हाल्ट
21. बरार स्क्वायर
22. मंगोलपुरी
23. दिल्ली इंद्रपुरी
24. नारायणा विहार
25. पालम
26. पटेल नगर
27. सदर बाजार
28. ओखला
29. नरेला
30. मुंडका
31. मंडावली-चंदर विहार
32. प्रगति मैदान
33. सरोजिनी नगर
34. सरदार पटेल मार्ग
35. शकूरबस्ती
36. सेवा नगर
37. नांगलोई
38. शाहबाद मोहम्मदपुर
दिल्ली का मजबूत रेल नेटवर्क
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का रेल नेटवर्क इन सभी रेलवे स्टेशनों के कारण बहुत मजबूत है। यात्रियों को इस कारण बेहतर परिवहन सुविधा मिलती है। यहां से भी कई शहरों के लिए ट्रेन सेवा उपलब्ध है। शहर में स्थित ये 46 रेलवे स्टेशन यात्रियों की सुगम यात्रा को दर्शाते हैं।
