GATE 2027 Registration Date Change: गेट 2027 रजिस्ट्रेशन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन के शेड्यूल में बड़ा बदलाव (GATE 2026 Registration Date) किया है। नए शेड्यूल के मुताबिक ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस अब 14 अगस्त के बजाए 27 अगस्त, 2026 से शुरू होंगे। जो अभ्यर्थी पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन लेना चाहते हैं या GATE के जरिए नौकरी के मौके तलाश रहे हैं, वे ऑफिशियल GATE पोर्टल के जरिए अपना एप्लीकेशन जमा कर सकेंगे। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 27 सितंबर, 2026 है। वहीं एप्लीकेशन फीस जमा करने के लिए उम्मीदवारों को 5 अक्टूबर तक का समय दिया जाएगा।
बता दें गेट 2027 परीक्षाएं 6 फरवरी, 7, 13, 14 और 20, 21 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। वहीं परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 4 जनवरी 2026 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के जरिए अपने सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
GATE 2027 Registration Apply Online: ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- Gate Portal पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर GATE 2027 Registration लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद Application Form पूरी भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
Gate 2027 Registration Revised Schedule: Check Here
GATE 2027 Registration Documents: आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरी
- आधार/फोटो पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- एससी/एसटी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- PwD/UDID प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- डिग्री
- जन्मतिथि और अभिभावक की जानकारी
- संस्थान से जुड़ी शैक्षणिक जानकारी
- गेट पेपर और परीक्षा शहर की पसंद
GATE 2027 Registration: डिजिलॉकर के जरिए रजिस्ट्रेशन जरूरी
गेट 2027 परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का डिजिलॉकर के जरिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। यहां उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले सत्यापित डिजिलॉकर अकाउंट बनाना या अपडेट करना होगा।
