एजुकेशन

GATE 2024 Result Date: जारी होने जा रहा गेट परीक्षा का रिजल्ट, जानें कब कहां कैसे करें चेक

GATE Result 2024 Date Time: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु 16 मार्च को gate2024.iisc.ac.in पर ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2024 के नतीजे घोषित करेगी। रिजल्ट चेक करने का तरीका यहां से देखें।

Image

गेट परीक्षा का रिजल्ट

GATE Result 2024 Official Website: GATE 2024 Result का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु 16 मार्च को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2024 के नतीजे घोषित करने की तैयारी कर रहा है। जो उम्मीदवार निर्धारित तिथियों पर परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, उनके लिए कल रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। एक बार रिजल्ट जारी करने के बाद gate2024.iisc.ac.in से स्कोर देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा।

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, GATE Result 2024 के साथ कट-ऑफ विवरण भी जारी किया जा सकता है, जिसे आप वेबसाइट -gate2024.iisc.ac.in पर देख सकते हैं। आप नतीजे ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) पोर्टल पर देख सकते हैं। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर भी रिजल्ट लिंक को शेयर किया जाएगा।

GATE 2024 परीक्षा

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2024 परीक्षा सभी पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए 3 फरवरी से 11 फरवरी के बीच विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

गेट रिजल्ट 2024 कैसे करेंगे चेक? GATE 2024 Result Step to Download

यहां स्टेप बताएं गए हैं, जिन्हें फॉलो करके आप गेट परीक्षा का रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

GATE परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट -gate2024.iisc.ac.in ब्राउज़ करें।

होमपेज पर, अधिसूचना "GATE 2024 Result" ढूंढें और उस पर टैप करें।

अपने स्कोर देखने के लिए वैध लॉग इन आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।

परिणाम एक नए पेज पर दिखाई देगा और आप स्कोर देख सकते हैं।

लिंक ऑनलाइन सक्रिय होने पर GATE स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

GATE 2024 Result की घोषणा 16 मार्च को की जाएगी, उम्मीदवारों को 23 मार्च से 31 मई तक स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की अनुमति दी जाएगी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article