IIT Kanpur Graduate Aptitude Test in Engineering, GATE 2023 Admit Card जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको लॉगइन करने की जरूरत होगी।
GATE जिसे गेट नाम भी अक्सर जाना जाता है, इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है और नीचे दिए गए चरणों का पालन करके इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं।।
- होमपेज पर पेज को स्क्रॉल करने के लिए NOTIFICATIONS नाम का टेक्स्ट दिखाई देगा।
- यहां आपको आधिकारिक जानकारी मिल जाएगी, जो कि ट्वीट के रूप में हैं।
- उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से भी इसे चेक कर सकते हैं।
3 घंटे में देना होगा पेपर
GATE 2023 कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में देशभर के 200 से अधिक शहरों में आयोजित किया जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र पूरा करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। MSQ या NAT प्रश्न के गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
दो पाली में होगी परीक्षा
उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि GATE 2023 परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 9:30 से 12:30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी और दूसरी या दोपहर की शिफ्ट दोपहर 2:30 से 5:30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।
