एजुकेशन

G20 Summit 2023: क्या ​है G20? जानें इसका इतिहास, थीम और कार्य व कौन से देश हैं शामिल

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Sep 7, 2023, 09:39 PM IST

G20 Summit 2023 Theme History Function: जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में होगा। यह एक महत्वपूर्ण इवेंट है, जिससे जुड़े सवाल जवाब प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं।

Image

G20 Summit 2023: क्या है G20? जानें इसका इतिहास, थीम और कार्य

G20 Summit 2023 Theme History Function: जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में होगा। यह एक महत्वपूर्ण इवेंट है, जिससे जुड़े सवाल जवाब प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं। जी-20 एक बैठक है, जिसमें 20 देश शामिल होते हैं। इस साल इस सम्‍मेलन की मेजबानी भारत कर रहा है। इस मौके पर यहां जानिए क्या है G20? जानें इसका इतिहास, थीम, कार्य व कौन से देश हैं शामिल

क्या है जी20 - G20 Kya hai

जी20 यानी ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G20) अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक मंच है। G20 की स्थापना 1999 में एशियाई वित्तीय संकट से निकलने के लिए की गई थी। (G20 Summit 2023) उस दौरान वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के लिए दुनिया भर के आर्थिक और वित्तीय मुद्दों से संबंधित मामलों पर चर्चा में शामिल होने के लिए एक मंच तैयार किया गया था।

जी20 का कार्य - What is the Function of G20

जी20 का मंच अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जी20 समूह का कोई स्थाई सचिवालय नहीं है। जी20 में शामिल सभी 19 देश और यूरोपीय यूनियन के लिए हर साल अलग अलग देश में जी20 का आयोजन किया जाता है, और हर साल नए नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है। यह शिखर सम्मेलन वैश्विक आर्थिक और सतत विकास हासिल करने के लिए नीतिगत मामलों पर चर्चा करता है।

जी20 में कौन से देश हैं शामिल - G20 Coutries List

ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G20) में 19 देश शामिल हैं। जी20 देशों के नाम हैं - अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका व यूरोपीय संघ।

जी20 का इतिहास - What is the History of G20

G20 की स्थापना 1999 में एशियाई वित्तीय संकट के बाद हुई। पहला G-20 नेताओं का शिखर सम्मेलन नवंबर 2008 में वाशिंगटन, डी.सी. में आयोजित किया गया था। (About G20) शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने भाग लिया था।

जी20 इंडिया 2023 की थीम - What is the Theme of G20

G20 शिखर सम्मेलन 2023 का विषय - "वसुधैव कुटुंबकम" या "एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य" है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article