क्या आप भी कुछ हटकर पढ़ना चाह रहे हैं, तो बताइये भारत में कुल कितने राज्य हैं? कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं, और ऐसे कितने प्रदेश हैं, जिनके नाम में 'प्रदेश' शब्द आता है? बता दें, यह आसान है, लेकिन कई बार हम सही गणना नहीं कर पाते हैं। जरा दिमाग लगाकर आंसर ढूनिए, क्योंकि यह सवाल केवल मजे के लिए नहीं है बल्कि प्रतियोगिता परीक्षा में भी पूछा जा सकता है।
भारत में कुल कितने राज्य हैं?
यह तो आप सभी जानते हैं कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, विभिन्न विविधताओं को देखते हुए देश कई राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशो में बांटा गया है। 2014 में तेलंगाना राज्य बन गया, जबकि कुछ साल पहले लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया, इसके बाद से अक्सर लोग ज्यादा भ्रमित रहते हैं कि भारत में कुल कितने राज्य हैं और कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं?
जनरल नॉलेज का यह सवाल बेहद कॉमन है, लेकिन तब भी अक्सर लोग इसका 'भारत में कुल कितने राज्य हैं उनके नाम बताइए' जवाब देते समय भ्रमित हो जाते हैं। बता दें, भारत में कुल 28 राज्य हैं, और इतने ही केंद्र शासित प्रदेश हैं।
अब जानिये मुख्य सवाल का जवाब कि भारत के कितने राज्यों के नाम में 'प्रदेश' शब्द आता है? यदि आप सभी राज्यों के नाम जानते हैं, तो आपके लिए यह आसान है, वरना यहां देखें जवाब
भारत में ऐसे 5 राज्य हैं, जिनके नाम में प्रदेश आता है। यह रही उनकी लिस्ट
- उत्तर प्रदेश
- मध्य प्रदेश
- अरुणाचल प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- आंध्र प्रदेश
लगे हाथ आप इनकी राजधानी भी रट लीजिए
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है, अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर है, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला है जबकि आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद है।
