एजुकेशन

SSC MTS Havaldar Result 2024: एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

SSC MTS, Havaldar Result 2024, Sarkari Result On ssc.gov.in: कर्मचारी चयन आयोग इस वक्त किसी भी वक्त मल्टी टास्किंग स्टाफ व हवलदार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (SSC MTS Result 2024) सकता है। नतीजे घोषित होते ही ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in, ssc.gov.in पर उपलब्द करवा (SSC MTS, Havaldar Result) दिया जाएगा। यहां देखें एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

Image

SSC MTS, Havaldar Result 2024: यहां देखें एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

SSC MTS, Havaldar Result 2024, Sarkari Result On ssc.gov.in: एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट को लेकर लगातार गूगल पर सर्च कर (SSC MTS Result 2024) रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इस सप्ताह किसी भी वक्त कंप्यूटर आधारित टेस्ट परीक्षा का रिजल्ट जारी हो (SSC MTS Result) सकता है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। नतीजे का ऐलान होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in, ssc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां सबसे पहले अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 9583 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें एमटीएस के कुल 6144 व हवलदार के 3439 पद शामिल हैं।

SSC MTS Result 2024 Sarkari Result: इस बीच आयोजित की गई थी परीक्षा

SSC MTS HAVALDAR की परीक्षा 30 सितंबर से 14 नवंबर 2024 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा सीबीटी मोड पर आयोजित की गई थी। एग्जाम दो सत्रों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक सत्र के लिए 45 मिनट तक का समय दिया गया था। परीक्षा एक ही दिन आयोजित की गई थी। वहीं प्रोविजनल आंसर की 29 नवंबर को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 2 दिसंबर तक का समय दिया गया त।

SSC MTS Result 2024: कब जारी होगा एसएससी एमटीएस का रिजल्ट

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन इस सप्ताह किसी भी वक्त मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

SSC MTS, Havaldar Result 2024: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ssc की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SSC MTS, Havaldar Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • Result का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  • यहां सर्च बॉक्स में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

SSC MTS, Havaldar Result: इन विभागों में होगी भर्ती

एमटीएस ग्रुप सी गैर राजपत्रित, गैर मंत्रालयी पद है, जिसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों सहित भारत के विभिन्न सरकारी मंत्रालयों, विभागों, कार्यालयों, संवैधानिक निकायों, वैधानिक निकायों के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर, सीमा शुल्क बोर्ड, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के तहत हवलदार के पदों पर भर्ती की जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article