एजुकेशन

FMGE December Result 2023: जारी हुआ एफएमजीई दिसंबर एग्जाम का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

FMGE December Result 2023: फॉरेन मेडिकल ग्रैजुएट एग्जामिनेशन का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं।

Image

FMGE December Result 2023

FMGE December Result 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) दिसंबर 2023 का रिजल्ट आज यानी 6 फरवरी को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर अपना रिजल्ट (FMGE December Result 2023) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।

FMGE December Result 2023: इतने अभ्यर्थी हुए फेल

फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम का आयोजन 20 दिसंबर 2023 को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 38,535 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। जिनमें से 30,046 अभ्यर्थी असफल रहे। जबकि, 1386 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। वहीं, 15 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोक दिया गया है। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download FMGE December Result 2023

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • फिर FMGE December Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

FMGE December Score Card 2023: कब आएगा स्कोर कार्ड

एफएमजीई दिसंबर 2023 में उपस्थित सभी अभ्यर्थियों का स्कोरकार्ड 13 फरवरी 2024 को जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि जिन अभ्यर्थियों के फेस आईडी/दस्तावेजों का सत्यापन लंबित है और जो मामले विचाराधीन हैं, उनके रिजल्ट रोक दिए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article