एजुकेशन

Ethiopia में पढ़ने का है सपना! जानें क्या है स्टडी वीजा को लेकर नियम

Ethiopia Student Visa Rules for Indian Students: अफ्रीका महाद्वीप के इथियोपिया में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले भारतीय स्टडी वीजा के बारे में जानना जरूरी है। ताकि उन्हें नियमों के बारे में पूरी जानकारी हो और उसके आधार पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Image

Ethiopia Student Visa (Photo - AI)

Ethiopia Student Visa Rules for Indian Students: अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर-पूर्व में स्थित इथियोपिया (Ethiopia) अपनी समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर, अनूठी संस्कृति और तेजी से विकसित होती हायर एजुकेशन सिस्टम के लिए जाना जाता है। हाल के वर्षों में भारतीय और अन्य अंतरराष्ट्रीय छात्रों के बीच इथियोपिया की यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेकर पढ़ने की रुचि अधिक देखी जा रही है। यदि आप भी उन छात्रों में से एक हैं, जो अफ्रीका के इस खूबसूरत देश में रहकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए वहां के स्टडी वीजा (Student Visa) के नियम, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है। क्योंकि एक छोटी की कमी आपके विदेश में पढ़ने के इस सपने में बाधा बन सकती है।

क्या है इथियोपियाई स्टूडेंट वीजा?

इथियोपिया का स्टूडेंट वीजा उन विदेशी छात्रों को जारी किया जाता है जो देश के किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान में नियमित रूप से फुल-टाइम कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं। बता दें कि इथियोपिया द्वारा 'इमिग्रेशन एंड सिटीजनशिप सर्विसेज' (ICS) द्वारा छात्रों के लिए ऑनलाइन ई-वीजा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। बता दें कि शुरुआती स्टूडेंट वीजा आमतौर पर कोर्स में प्रवेश के अनुसार जारी किया जाता है और इसे आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय इमिग्रेशन कार्यालय से आगे बढ़ाया जा सकता है।

स्टडी वीजा के लिए आवश्यक दस्तावेज

इथियोपियाई स्टडी वीजा के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक होती है, उनकी लिस्ट इस प्रकार है -

मान्य पासपोर्टआवेदन की तिथि से पासपोर्ट की वैधता कम से कम 6 महीने की होनी चाहिए और उसमें खाली पन्ने मौजूद हों।
आधिकारिक प्रवेश पत्रइथियोपिया के मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान या यूनिवर्सिटी से जारी किया गया स्वीकृत पत्र।
शैक्षणिक दस्तावेजपिछली कक्षाओं/डिग्री के सभी प्रमाण पत्र और मार्कशीट।
आर्थिक स्थिति का प्रमाणबैंक स्टेटमेंट या स्पॉन्सरशिप पत्र, जिससे यह साबित हो सके कि आप पढ़ाई और रहने का खर्च उठाने में सक्षम हैं।
हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटोआधिकारिक गाइडलाइन के अनुसार साफ और डिजिटल तस्वीरें।
येलो फीवर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेटइथियोपिया की यात्रा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य मानकों के अनुसार येलो फीवर का टीका लगा होना अनिवार्य है।

आवेदन करने की चरणबद्ध प्रक्रिया

चरण 1: सबसे पहले इथियोपिया के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज में आवेदन करें और वहां से आधिकारिक लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस प्राप्त करें।

चरण 2: इथियोपिया की आधिकारिक ई-वीजा वेबसाइट evisa.gov.et या निकटतम दूतावास/कांसुलेट के माध्यम से स्टूडेंट वीजा के विकल्प का चयन करें।

चरण 3: फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें और मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें। इसके बाद निर्धारित वीजा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

चरण 4: वीजा प्रोसेसिंग में आमतौर पर 3 से 7 कार्य दिवसों का समय लगता है। आवेदन स्वीकृत होने के बाद ई-वीजा को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

वीजा के लिए आवेदन करने के लिए दिए गए आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें - Ethiopia Student Visa

रेजिडेंट परमिट

इथियोपिया में पढ़ने के लिए केवल स्टडी वीजा जरूरी नहीं है। बता दें कि आपको यहां रेजिडेंट परमिट की भी जरूरत है। इथियोपिया पहुंचने के बाद छात्रों को वहां की स्थानीय इमिग्रेशन अथॉरिटी के पास जाना है और रेजिडेंस परमिट या स्टूडेंट आईडी के लिए रजिस्टर कराना होता है। यह कार्ड आपको अपने कोर्स की पूरी अवधि के दौरान कानूनी रूप से इथियोपिया में रहने की अनुमति प्रदान करता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article