एजुकेशन

Eid milad un nabi Holiday Notice: 8 सितंबर को स्कूल रहेंगे बंद, मुंबई में ईद मिलाद-उन-नबी की छुट्टी आठ सितंबर को होगी

Eid milad un nabi Holiday Notice: महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुंबई शहर और उपनगरीय जिले में ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश पांच सितंबर के बजाय आठ सितंबर को होगा।

Image

मुंबई में ईद मिलाद-उन-नबी की छुट्टी आठ सितंबर को (tnn edit)

Eid milad un nabi Holiday Notice: महाराष्ट्र सरकार ने बीते दिन बृहस्पतिवार 4 सितंबर को कहा कि मुंबई शहर और उपनगरीय जिले में ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश पांच सितंबर के बजाय आठ सितंबर को होगा।

महाराष्ट्र में छह सितंबर को अनंत चतुर्दशी के तहत सार्वजनिक शोभायात्रा के बाद गणेश मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा और इसी के मद्देनजर मुस्लिम समुदाय द्वारा सद्भावना सुनिश्चित किए जाने के मकसद से ईद मिलाद-उन-नबी का कार्यक्रम आठ सितंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने एक परिपत्र में कहा कि राज्य के अन्य जिलों में पांच सितंबर की छुट्टी परिवर्तित नहीं होगी, जबकि मुंबई शहर और उपनगरों में इसे बदलकर आठ सितंबर कर दिया गया है।

परिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि मुंबई शहर और उपनगरों में सरकारी कार्यालय पांच सितंबर को सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर ईद मिलाद-उन-नबी की छुट्टी आठ सितंबर को करने की मांग कर चुके कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री नसीम खान ने इस फैसले के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय राज्य में भाईचारे और हिंदू-मुस्लिम एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

(भाषा इनुपट)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article