DU UG Admission 2023, DU CSAS Phase II Registration 2023: सीयूईट यूजी परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इसी के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने यूजी एडमिशन का शेड्यूल (DU UG Admission Schedule 2023) जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने सीयूईटी यूजी परीक्षा (CUET UG Result 2023) में सफलता हासिल की है, वह अब दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तहत फेज 2 के लिए आज यानी 17 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
DU Admission 2023: इस डेट तक करें रजिस्ट्रेशन
डीयू एडमिशन के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम यानी CSAS पोर्टल के जरिए आवेदन करना होगा। यहां रजिस्टर करने के बाद स्टूडेंट्स को कॉलेज और सब्जेक्ट चुनना होगा। स्टूडेंट्स फेज 1 और फेज 2 के लिए 24 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। स्टूडेंट्स द्वारा सबमिट की गई प्राथमिकताएं 27 जुलाई (शाम 5 बजे) तक ऑटो-लॉक हो जाएंगी।
DU UG Admission 2023: कब खुलेगी सुधार विंडो
दिल्ली विश्वविद्यालय 20 जुलाई तक आवेदन को एडिट करने के लिए विंडो भी खोलेगा। इस दौरान स्टूडेंट्स अपने डॉक्यूमेंट्स को फिर से अपलोड कर सकेंगे। हालांकि, किसी अन्य सुधार की अनुमति नहीं होगी।
DU CSAS Phase II Registration 2023: कब जारी होगी लिस्ट
डीयू यूजी एडमिशन शेड्यूल के अनुसार, पहली सीएसएएस (CSAS) अलॉटमेंट लिस्ट 1 अगस्त को घोषित की जाएगी। स्टूडेंट्स को 4 अगस्त तक आवंटित सीट स्वीकार करनी होगी। जबकि, दूसरी और तीसरी लिस्ट 10 अगस्त और 22 अगस्त को जारी होगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
