एजुकेशन

DU में दो दिवसीय मेगा प्लेसमेंट ड्राइव, जानें कौन ले सकता है हिस्सा और क्या है आवेदन की पूरी प्रक्रिया

DU द्वारा सेंट्रल प्लेसमेंट सेल द्वारा रेगुलर और ओपन लर्निंग से पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय इस ड्राइव की शुरुआत कल यानी 7 अक्टूबर से हो जाएगी।

Image

DU में दो दिवसीय मेगा प्लेसमेंट ड्राइव (Photo - AI/newsroom Verified)

DU Two Days Mega Placement Drive: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) द्वारा छात्रों के सुनहरे और बेहतरीन भविष्य के लिए एक मेगा प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस मेगा ड्राइव का उद्देश्य यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले रेगुलर छात्रों के साथ-साथ डिस्टेंस लर्निंग से जुड़े युवाओं को देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार और इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है। जानकारी के अनुसार, इस ड्राइव में 85 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां शामिल होने वाली है, जहां उच्चतम सैलरी पैकेज करीब 10 लाख प्रति वर्ष या उससे भी अधिक हो सकता है। इतना ही नहीं, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मिलने वाली इंटर्नशिप के लिए 60,000 प्रतिमाह तक का स्टाइपेंड भी ऑफर किया जा रहा है। अगर आप भी डीयू में पढ़ने वाले छात्र हैं तो यह आपके लिए किसी गोल्डन चांस से कम नहीं है। आइए आपको इस मेगा प्लेसमेंट ड्राइव के बारे में बताएं -

कौन ले सकता है हिस्सा और कौन कर सकता है आवेदन?

इस प्लेसमेंट फेयर की सबसे बड़ी खासियत इसकी व्यापकता है। आइए आपको बताएं कौन शामिल हो सकता है डीयू की प्लेसमेंट ड्राइव में।

1. अंडरग्रेजुएट व पोस्टग्रेजुएट कोर्स के अंतिम वर्ष के छात्र या पास आउट बैच।

2. पीएचडी (Ph.D.) रिसर्चर छात्र हिस्सा ले सकते हैं।

3. स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) तथा नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) की छात्राएं भी इसमें पूरी तरह पात्र हैं।

4. डीयू के एलुम्नाई यानी दिल्ली विश्वविद्यालय के पास आउट छात्र भी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

क्या है सिलेक्शन की प्रक्रिया

पोर्टल रजिस्ट्रेशन: छात्रों को विश्वविद्यालय के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के आधिकारिक पोर्टल (placement.du.ac.in) पर जाकर अपना प्रोफाइल और सीवी अपलोड करना होगा।

ऑन-द-स्पॉट एंट्री: जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनके लिए On-the-spot Registration की सुविधा भी उपलब्ध रहती है।

स्क्रीनिंग व इंटरव्यू: प्लेसमेंट ड्राइव मल्टीपर्पज हॉल, गेट नंबर 2, नॉर्थ कैंपस पर सुबह 9:00 बजे से रिपोर्टिंग के साथ कंपनियां छात्रों का रिज्यूमे शॉर्टलिस्ट कर सीधे इंटरव्यू लेगीं।

आवश्यक दस्तावेजों की सूची

ड्राइव में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लाना अनिवार्य है:

  1. अपडेटेड रिज्यूम / सीवी (Updated CV) कम से कम 4-5 प्रिंट आउट प्रति।
  2. वैध पहचान पत्र (ID Proof) कॉलेज/यूनिवर्सिटी का आई-कार्ड तथा आधार कार्ड / वोटर आईडी।
  3. शैक्षणिक अंकपत्र (Marksheets) 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन (यदि लागू हो) की फोटोकॉपी का सेट।
  4. पासपोर्ट साइज तस्वीरें कम से कम 4 हालिया फोटोग्राफ।
  5. एंट्री पास / रजिस्ट्रेशन फॉर्म की कॉपी पोर्टल से जनरेट हुआ पास या पुष्टिकरण प्रति।

सफलता के लिए जरूरी टिप्स

प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिए फॉर्मल/प्रोफेशनल ड्रेस पहनकर जाना अनिवार्य है। ड्राइव में शामिल होने से पहले प्रमुख कंपनियों (जैसे टेक, फाइनेंस, एजुकेशन और ई-लर्निंग से जुड़ी फर्म्स) के जॉब प्रोफाइल और रिक्वायरमेंट्स को अच्छे से समझ लें। इसके साथ ही इंटरव्यू के लिए 'First-Come, First-Served' (पहले आओ, पहले पाओ) के आधार पर प्रवेश मिल सकता है, इसलिए सुबह 9:00 बजे तक वेन्यू पर पहुंचें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article