एजुकेशन

Rajasthan PTET 2026: 2 साल के बीएड कोर्स में रिक्त सीटों के लिए चौथे राउंड का काउंसलिंग शेड्यूल जारी, यहां देखें महत्वपूर्ण डेट

Rajasthan PTET 2026: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा 2 साल के बीएड कोर्स के लिए चौथे फेज की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। छात्र पूरा टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

Image

Rajasthan PTET 2026 (Photo - AI)

Rajastha PTET 2026: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा राजस्थान पीटीईटी (PTET) परीक्षा 2026 के अंतर्गत 2-वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए चार चरण की काउंसलिंग को लेकर टाइम टेबल आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई है। इस संबंध में VMOU द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन शुल्क और आवदेन प्रक्रिया से संबंधित जारी की गई है है। राज्य के बीएड कॉलेजों में बची हुई रिक्त सीटों पर प्रवेश पाने के लिए अभ्यर्थी अब तय समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन व कॉलेज विकल्प चुन सकते हैं। जो उम्मीदवार पिछले चरणों में कॉलेज आवंटन से वंचित रह गए थे, उनके लिए यह एक बेहद महत्वपूर्ण और अंतिम अवसर है। अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध दिशानिर्देशों का अवलोकन अवश्य कर लें।

क्र.संविवरण / प्रक्रियानिर्धारित तिथि व समय
1आवेदन में संशोधन07-09-2026 से 12-09-2026 (सायं 5:00 बजे तक)
2नवीन काउंसलिंग पंजीकरण एवं शुल्क जमा तिथि07-09-2026 से 12-09-2026 (सायं 5:00 बजे तक)
3कॉलेज विकल्पों को भरने की तिथि07-09-2026 से 12-09-2026 (रात्रि 10:00 बजे तक)
4चतुर्थ चरण एलॉटमेंट सूची15-09-2026 (मंगलवार)
5प्रथम वर्ष प्रवेश शुल्क व दस्तावेज अपलोड करना15-09-2026 से 18-09-2026 (शुक्रवार तक)
6आवंटित कॉलेज में स्वयं उपस्थित होकर रिपोर्टिंग करना15-09-2026 से 19-09-2026 (शनिवार तक)
7कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश स्वीकृति15-09-2026 से 19-09-2026 (शनिवार तक)
8प्रोविजनल प्रवेश स्लिप डाउनलोड करना15-09-2026 से 19-09-2026 (शनिवार तक)
नोट - प्रथम वर्ष का प्रवेश शुल्क 22 हजार रुपये है। वहीं आवेदन शुल्क 500 रुपये है। नवीन काउंसलिंग पंजीकरण का शुल्क 5 हजार रुपये है।

काउंसलिंग के लिए दिशा निर्देश

जिन अभ्यर्थियों को पूर्व चरणों में कॉलेज आवंटित नहीं हुआ है और वे पुराने विकल्पों को वैसे ही रखते हैं, वे खुद ही चतुर्थ चरण में शामिल हो जाएंगे। इसके साथ ही यदि पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी जिन्हें कॉलेज नहीं मिला है और वह अपने विकल्पों में बदलाव करना चाहते हैं, तो उन्हें 200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। तृतीय काउंसलिंग में रिपोर्टिंग न करने वाले छात्र, जिन्होंने कॉलेज आवंटित होने के बाद भी कॉलेज में रिपोर्टिंग नहीं की थी, वह 500 रुपये शुल्क जमा कराकर चौथे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। सभी अभ्यर्थी तय समय सीमा का ध्यान रखते हुए आधिकारिक पोर्टल ptetvmou2026.in के माध्यम से ही अपनी रजिस्ट्रेशन व फीस भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article