एजुकेशन

DU Admission 2023: शुरू हुआ दिल्ली विश्वविद्यालय का नया अकादमिक सत्र, शामिल हुए यह नए कोर्सेज

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2023, 04:07 PM IST

DU Admission 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी कार्यक्रमों के नए अकादमिक सत्र की आज 16 अगस्त को शुरुआत हो गई, जिसके साथ ही कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले तीन वर्षों से बिगड़ा हुआ विश्वविद्यालय का अकादमिक कैलेंडर वापस पटरी पर आ गया।

Image

दिल्ली विश्वविद्याय का नया अकादमिक सत्र (image - canva)

DU Admission 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय में सभी कार्यक्रमों के लिए नया शैक्षणिक सत्र बुधवार यानी आज 16 अगस्त को शुरू हुआ। विश्वविद्यालय के छात्र संगठनों ने परिसरों के चारों ओर हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। बता दें, कोरोना महामारी ने शैक्षणिक कैलेंडर को बाधित कर दिया था, जिसके परिणामस्वरूप केवल कुछ दिनों का ब्रेक हुआ था।

छात्रों की मदद के लिए लगाए गए बूथ

विश्वविद्यालय के छात्र संगठनों ने नए छात्रों के लिए परिसर के आस-पास हेल्प डेस्क लगाए हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने नए छात्रों की मदद के लिए बूथ भी तैयार किए हैं।

कोरोना वायरस महामारी ने अकादमिक कैलेंडर को बिगाड़ दिया था, जिसके परिणामस्वरूप कॉलेजों में अवकाश केवल कुछ ही दिनों के लिए दिया गया था या फिर अवकाश को रद्द कर दिया गया था। कैलेंडर के बिगड़ने से सेमेस्टर की समरूपता पर भी असर पड़ा क्योंकि कक्षाएं अलग-अलग समय पर शुरू हो रही थीं।

दिल्ली विवि में शुरू हुए यह नए पाठ्यक्रम

विश्वविद्यालय में इस वर्ष बी.टेक के तीन कार्यक्रमों और पांच वर्षीय एलएलबी सहित नए पाठ्यक्रमों को भी शुरू किया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने छात्रों को तीन वर्षीय या फिर चार वर्षीय कार्यक्रम चुनने का विकल्प भी दिया है। छात्र, अकादमिक सत्र 2022-23 से लागू स्नातक पाठ्यचर्या रूपरेखा (यूजीसीएफ) 2022 पर आधारित संशोधित पाठ्यक्रम पढ़ेंगे।

पदाधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय इस वर्ष 2020 के बाद अपना पहला छात्र संघ चुनाव भी आयोजित करेगा। उन्होंने बताया कि छात्र संघ चुनाव सितंबर या फिर अक्टूबर में आयोजित किए जाने की संभावना है।

(भाषा इनपुट के साथ)
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article