एजुकेशन

DRDO Recruitment 2026: डीआरडीओ में बिना परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलो बनने का मौका, सीधे वॉक-इन इंटरव्यू से होगा चयन

DRDO Recruitment 2026: डीआरडीओ ने साइंटिफिक ग्रुप एनालिसिस और अपनी सिस्टर लैब्स के लिए जूनियर रिसर्च फेलो पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Image

DRDO Recruitment 2026 (Photo - AI)

DRDO Recruitment 2026: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में काम करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। डीआरडीओ ने साइंटिफिक ग्रुप एनालिसिस (SAG) और अपनी सिस्टर लैब्स के लिए जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है। जी हां, आपने सही पढ़ा, इस भर्ती में रिक्त पदों को सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए भरा जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को क्रिप्टोलॉजी के क्षेत्र में 2 वर्षों के लिए काम करने का अवसर मिलेगा। साक्षात्कार की प्रक्रिया अगस्त 2026 के पहले सप्ताह से शुरू हो रही है।

इन पदों के लिए होगा इंटरव्यू

मेथिमेटिक्स3
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE)/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT)/कंप्यूटर साइंस (CS)4
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EE)/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)3
फिजिक्स1

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

मैथमेटिक्स: प्रथम श्रेणी में गणित से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री और NET परीक्षा पास होना अनिवार्य है।

कंप्यूटर साइंस / आईटी: प्रथम श्रेणी के साथ B.E./B.Tech डिग्री और वैध NET या GATE स्कोरकार्ड। अथवा संबंधित विषय में M.E./M.Tech करने वाले अभ्यर्थी (ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन दोनों में फर्स्ट डिवीजन आवश्यक)।

इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग: प्रथम श्रेणी में B.E./B.Tech के साथ NET/GATE उत्तीर्ण, या संबंधित स्ट्रीम में M.E./M.Tech की डिग्री।

फिजिक्स: प्रथम श्रेणी में फिजिक्स से पोस्ट ग्रेजुएशन और NET परीक्षा पास होना जरूरी है।

आयु सीमा: वॉक-इन इंटरव्यू की तिथि तक अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

स्टाइपेंड और अन्य सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को फेलोशिप अवधि के दौरान प्रति माह 37,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा नियमों के अनुसार हाउस रेंट अलाउंस, मेडिकल सुविधाएं और अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन और वॉक-इन इंटरव्यू की प्रक्रिया

इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को आधिकारिक फॉर्म का फॉर्मेट डाउनलोड कर उसमें नाम, व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव दर्ज करना होगा। उसके बाद इस फॉर्म और बायोडाटा की कॉपी को saghr.sag@gov.in पर ईमेल के माध्यम से भेजना है। उम्मीदवारों को बता दें कि साक्षात्कार वाले दिन बायोडाटा, आवेदन फॉर्म, जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक अंकपत्र/प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साइज फोटो और वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी या पासपोर्ट) के मूल दस्तावेज व उनकी फोटोकॉपी साथ ले जाना अनिवार्य है। इस भर्ती लिए आवेदक को किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है।

इंटरव्यू का डेट और टाइम

बता दें कि ऊपर दिए गए सभी विषयों में रिसर्च फेलो के पदों के लिए इंटरव्यू का आयोजन 5 अगस्त को किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे के बीच मेन गेट रिसेप्शन, मेटकाल्फ हाउस, दिल्ली-110054 पर पहुंचना होगा। उम्मीदवारों को बता दें कि इंटरव्यू परिसर में लैपटॉप, पेन ड्राइव, कैमरा या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। किसी भी प्रश्न या जानकारी के लिए अभ्यर्थी सीनियर एडमिन ऑफिसर-II से हेल्पलाइन नंबर 011-23882688 पर संपर्क कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article