DRDO CEPTAM 11: 764 पदों के लिए drdo.gov.in पर रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें किन पदों पर निकली है वैकेंसी
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Dec 12, 2025, 06:04 PM IST
DRDO CEPTAM 11 Recruitment: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ने DRDO CEPTAM 11 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू कर दिया है। कैंडिडेट DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, जानें किन पदों पर कौन कर सकता है आवेदन
DRDO CEPTAM 11 (image - i-stock)
DRDO CEPTAM 11 Recruitment: सरकारी नौकरी ढूंढ रहे उम्मीदवारों के पास डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन से जुड़ने का मौका है। DRDO ने CEPTAM 11 भर्ती के के लिए जो हाल ही में विज्ञप्ति जारी की थी, उसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। उम्मीदवार DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, जानें किन पदों पर कौन कर सकता है आवेदन, क्या आवेदन की अंतिम तिथि व कितनी देनी होगी फीस
DRDO CEPTAM 11 Notification के माध्यम से 764 पदों को भरा जाना है।
DRDO CEPTAM 11 Apply Online Date
आवेदन प्रक्रिया आज 12 दिसंबर से शुरू हो गई है, अप्लाई करने की आखिरी तारीख 1 जनवरी, 2026 है। एप्लीकेशन फीस पेमेंट की आखिरी तारीख 3 जनवरी, 2025 है और करेक्शन विंडो 4 जनवरी को खुलेगी और 6 जनवरी, 2026 को खत्म होगी।
DRDO CEPTAM 11 764 Post
कुल 764 पोस्ट उपलब्ध हैं:
- सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-B (STA-B) के लिए 561 वैकेंसी
- टेक्नीशियन-A (Tech-A) के लिए 203 वैकेंसी

DRDO CEPTAM 11
एप्लीकेशन फीस
UR/ OBC/ EWS/ MSP कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन फीस 750 रुपये है, और महिलाओं/ SC/ ST/ PwBD वर्ग के लिए आवेदन फीस 500 रुपये है। ये 500 रुपये भी उन कैंडिडेट्स को वापस कर दिए जाएंगे, जो Tier-I परीक्षा में बैठेंगे।
DRDO CEPTAM 11 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2025
एलिजिबिलिटी पोस्ट के हिसाब से अलग-अलग है, इसलिए कैंडिडेट्स को अप्लाई करने से पहले अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन वेरिफाई कर लेनी चाहिए।
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-B (STA-B) के लिए
- B.Sc. डिग्री (केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथेमेटिक्स, साइकोलॉजी, जियोलॉजी जैसे सब्जेक्ट्स में) या
- इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेटलर्जी, वगैरह)
टेक्नीशियन-A (Tech-A) के लिए
- 10th पास
- संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट (फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, COPA, वेल्डर, टर्नर, ड्राफ्ट्समैन, वगैरह)
अप्लाई करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर देखें ये रहा लिंक - DRDO CEPTAM 11 Notification Download Link
कैसे होगा चयन
सिलेक्शन प्रोसेस में टियर I और II एग्जाम शामिल होंगे। एग्जाम CBT मोड में होगा। टियर-I और टियर-II (पार्ट II) CBT एग्जाम के लिए, हर सवाल 01 नंबर का होगा। टियर- I और टियर- II (पार्ट II) दोनों में हर गलत जवाब के लिए 0.25 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग होगी। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि सवालों के जवाब देते समय इस बात का ध्यान रखें। टियर- I टेस्ट और टियर- II के पार्ट II (सब्जेक्ट स्पेसिफिक टेस्ट) के लिए मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स UR/ OBC/ EWS कैंडिडेट्स के लिए 40% और SC/ ST/ PwBD कैंडिडेट्स के लिए 35% हैं।
कितनी होगी सैलरी
चयनित आवेदकों को Pay Matrix Level-6(35400-112400 रुपये) प्रतिमाह दिए जाएंगे।