Defence Research & Development Organization DRDO CEPTAM 10 Entry Test 2022 रिजल्ट जारी हो गया है। जो उम्मीदवार इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, वे यहां दिए गए लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने इस रिजल्ट की घोषणा 19 दिसंबर 2023 को की थी, लेकिन साइट खुलने में खबर लिखे जाने तक दिक्कत आ रही है। यही वजह है कि अभी भी कई उम्मीदवार अपना रिजल्ट नहीं देख पाए हैं।
CEPTAM 10 Entry Test 2022 का आयोजन 1901 पदों को भरने के लिए किया गया था। वे उम्मीदवार जो DRDO CEPTAM 10 के ग्रुप बी और ग्रुप सी वरिष्ठ तकनीकी सहायक-बी (एसटीए-बी), तकनीशियन-ए (टेक-ए) के विभिन्न 1901 पदों की भर्ती में रुचि रखते हैं वे इस लिंक के जरिये अपना परिणाम देख सकेंगे।
ऐसे देखें DRDO CEPTAM 10 Entry Test 2022 रिजल्ट
एसटीए-बी सीबीटी टियर 1 के नतीजों की घोषणा होने के बाद उम्मीदवार अब इस साइट पर क्लिक करें रिजल्ट को देखें
आधिकारिक वेबसाइट, drdo.gov.in/ceptm-advertisement/1782
या आप drdo.gov.in पर जाकर अपने विवरण (पंजीकरण संख्या, रोल नंबर) आदि की जानकारी दें, और सबमिट करें। इसके बाद परीक्षार्थी रिजल्ट देख सकेंगे। ध्यान रहे इसका प्रिंट लेना न भूलें।
Senior Technical Assistant-B (STA-B): Group 'B', Non-Gazetted, Non-Ministerial के लिए 1075 पदों को भरा जाएगा जबकि Technician-A (TECH-A): Group 'C', Non-Gazetted, Non-Ministeria के 826 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
अब आएगा टियर 2 परीक्षा का नोटिफिकेशन
बता दें, 23 अगस्त, 2023 को परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। जबकि 3 सितंबर से एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो गया था। बता दें अब जल्द ही टियर 2 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
