MP NEET UG Round 2 Seat Allotment List Released: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय, मध्य प्रदेश ने आज 22 सितंबर, 2025 को राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) स्नातक (यूजी) 2025 काउंसलिंग के लिए राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार dme.mponline.gov.in पर से अपने परिणाम देख व डाउनलोड कर सकते हैं, उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त मेरिट रैंक, उनकी भरी गई प्राथमिकताओं, आरक्षण नियमों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर सीटें आवंटित की गई हैं।
उम्मीदवार निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट - dme.mponline.gov.in पर सीट आवंटन सूची देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
MP NEET UG Round 2 Seat Allotment List How to Check
डीएमई मध्य प्रदेश नीट यूजी: राउंड 2 परिणाम ऐसे डाउनलोड करें-
- आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "दूसरे राउंड की सीट आवंटन सूची" पर क्लिक करें।
- आवंटन सूची अपने आप डाउनलोड हो जाएगी।
- सूची को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
आवंटन सूची में सामान्य रैंक, मध्य प्रदेश राज्य रैंक, नीट यूजी 2025 रैंक, स्कोर, आवंटित संस्थान का प्रकार, आवंटित कॉलेज, श्रेणी, स्थिति और कॉलेज में रिपोर्ट करना है या नहीं, जैसी जानकारी शामिल होगी।
जिन छात्रों के "कॉलेज में रिपोर्ट करने की आवश्यकता" के लिए "हां" लिखा होगा, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश प्रक्रिया के लिए अपने कॉलेज जाना होगा। जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, उनके पास अपनी सीटें रद्द करने का विकल्प होगा।
