एजुकेशन

DU UG Admission 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजी एडमिशन शुरू, ugadmission.uod.ac.in पर करना होगा आवेदन

Delhi University UG Admissions 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक स्टूडेंट्स डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म कर सकते हैं। 12वीं पास स्टूडेंट्स अब DU UG एडमिशन 2024 के अंतर्गत CSAS पोर्टल पर फेज 1 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं।

Image

DU UG Admission 2024

Delhi University UG Admissions 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी घटक महाविद्यालयों में वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल पर दूसरे चरण के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक स्टूडेंट्स डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म कर सकते हैं। 12वीं पास स्टूडेंट्स अब DU UG एडमिशन 2024 के अंतर्गत CSAS पोर्टल पर फेज 1 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं।

Delhi University Admission: 4 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन

दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न यूजी कोर्स में दाखिले के लिए अपना ऑफिशियल शेड्यूल जारी किया है। इसके मुताबिक, स्टूडेंट्स 4 अगस्त तक फेज 2 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपना ऑफिशियल शेड्यूल जारी किया है. इसके मुताबिक, स्टूडेंट्स 4 अगस्त तक फेज 2 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

DU UG Admission 2024 Schedule: डीयू यूजी एडमिशन 2024 शेड्यूल

  • यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स की मदद के लिए वेबिनार- 2 अगस्त, 2024
  • CSAS में 1-7 अगस्त, 2024 तक प्रोग्राम और कॉलेज भरने की वरीयता का ऑप्शन मिलेगा!
  • सिम्युलेटेड रैंक घोषित की जाएगी- 11 अगस्त, 2024 को
  • वरीयता बदलने की विंडो खोली जाएगी- 11-12 अगस्त, 2024 को
  • पहली CSAS अलॉटमेंट लिस्ट जारी होगी- 16 अगस्त, 2024 को
  • सीएसएएस अलॉटमेंट और एडमिशन का पहला राउंड 16-21 अगस्त, 2024 से शुरू होगा
  • सीएसएएस अलॉटमेंट और एडमिशन का दूसरा राउंड 22 अगस्त से शुरू होगा
  • दूसरा सीएसएएस आवंटन 25 अगस्त, 2024 को रिलीज किया जाएगा
  • उम्मीदवार 30 अगस्त, 2024 तक ऑनलाइन मोड में फीस जमा कर सकते हैं

DU UG Admission 2024: ऐसे करें आवेदन

दिल्ली यूनिवर्सिटी के CSAS पोर्टल, ugadmission.uod.ac.in पर फेज 2 रजिस्ट्रेशन के तहत कोर्स और कॉलेज का चयन करना है। CSAS पोर्टल पर विजिट करने के बाद CUET UG 2024 एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना है। DU ने चॉइस फिलिंग के लिए 7 अगस्त तक का समय है ।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article