Delhi School Closed Due To Assembly Election: दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव है। राजधानी में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में होना है। वहीं नतीजे 8 फरवरी को घोषित (Delhi School Closed News) किए जाएंगे। इस बीच छात्रों व अभिभावकों का सवाल है कि क्या 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के चलते स्कूल बंद रहेंगे। बता दें जिन स्कूलों को मतदान केंद्र घोषित किया (5 February Delhi School Closed) जाता है। उन विद्यालयों में एक दिन पहले ही अवकाश हो जाता है। साथ ही वोटिंग वाले दिन भी स्कूलों में छुट्टी रहती है। ऐसे में यहां आप जा सकते हैं कि क्या वोटिंग के चलते 5 फरवरी को दिल्ली के स्कूलों में छुट्टी रहेगी?
Delhi School Closed On 5 February: क्या 5 फरवरी को बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल
दिल्ली विधानसभा चुनाव के दिन स्कूल बंद रहेंगे या नहीं इसे लेकर किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि सरकारी स्कूलों में छुट्टी हो सकती है। जल्द ही दिल्ली शिक्षा निदेशालय इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर सकता है।
Delhi School Closed News: क्या बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय
डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग के अनुसार जहां राज्य विधानसभा चुनाव हो रहे हैं वहां केंद्रीय सरकार के कार्यालय बंद रहेंगे। इसका उद्देश्य देश के नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर देना है।
Delhi School Closed Due To Assembly Election: जामिया मिडिल स्कूल में दो दिन की छुट्टी
बता दें दिल्ली में विधानसभा चुनाव के चलते जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने मिडिल स्कूल में 4 और 5 फरवरी 2025 दो दिन तक अवकाश घोषित किया है। JMIU के सक्षम प्राधिकारी ने घोषणा की है कि विधानसभा चुनाव के चलते दो दिन स्कूल बंद रहेंगे। यहां छात्रों व कर्मचारियों दोनों के लिए अवकाश रहेगा।
दिल्ली के स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों व अभिभावकों से अनुरोध है कि लगातार दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर बने रहें। स्कूल बंद से लेकर किसी प्रकार का कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही यहां आप सबसे पहले चेक कर सकेंगे।
