एजुकेशन

Delhi School Closed 14 July: दिल्ली में बंद रहेंगे स्कूल व कॉलेज, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2023, 08:40 AM IST

Delhi School Closed: दिल्ली में 16 जुलाई तक स्कूल बंद की घोषणा कर दी गई है, सड़कों की जगह केवल पानी ही पानी दिख रहा है। ऐसे में रविवार तक सरकारी व निजी स्कूल बंद चल रहे हैं।

Image

दिल्ली में बंद रहेंगे स्कूल व कॉलेज (image - canva)

Delhi School Closed: दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित सभी स्कूल अब 16 जुलाई तक बंद हैं। जलभराव की स्थिति नियंत्रण से बाहर है, और आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार हैं। दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हो गई है, जबकि कई पर पलायन का खतरा बना हुआ है। सड़कों की जगह केवल पानी ही पानी दिख रहा है। ऐसे में रविवार तक सरकारी व निजी स्कूल बंद चल रहे हैं। यदि पड़ोसी राज्यों ने बांध से पानी और छोड़ा तो बाढ़ आने का भी जोखिम है।

दिल्ली स्कूल बंद का निर्णय राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि यह दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आता है। शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों ने कहा कि यमुना में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूल 16 जुलाई तक बंद रहेंगे।

आज भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने आज यानी 14 जुलाई को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, दिल्ली में 15 जुलाई तक येलो एलर्ट जारी है। दूसरी तरफ दिल्ली का तापमान भी सामान्य से एक डिग्री नीचे चला गया है।

सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय रहेंगे बंद

आदेश के अनुसार दिल्ली के सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे। यहां तक कि दिल्ली में काम करने वाले कार्यालयों को भी घर से काम करने की सलाह दी गई है। यह घोषणा 13 जुलाई को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, डीडीएमए की बैठक में लिए गए आदेशों के अनुसार की गई थी।

यमुना का जल स्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर

यमुना का जल स्तर सामान्य जीवन को प्रभावित कर रहा है, पिछले चार दिनों से लगातार यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है और राष्ट्रीय राजधानी में लोगों के लिए भारी कठिनाई का कारण बन रहा है क्योंकि यमुना नदी का जल स्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। भारी बारिश के कारण इन राज्यों में स्कूल बंद हैं। दिल्ली में बारिश के कारण तबाही जारी है। दिल्ली सरकार ने अब बढ़ते यमुना जल स्तर के बीच एहतियात के तौर पर सिंघू सहित चार सीमाओं से शहर में आवश्यक सामान ले जाने वाले वाहनों को छोड़कर भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

वर्क फ्रॉम होम की सलाह

आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले सभी सरकारी कार्यालयों को छोड़कर, अन्य सभी सरकारी कार्यालय रविवार तक घर से काम करेंगे और निजी कार्यालयों को भी रविवार, 16 जुलाई तक घर से काम करने की सलाह दी गई है।

यदि ऐसी ही स्थिति बनी रही तो 17 जुलाई से भी स्कूल कॉलेज नहीं खुलेंगे, हालांकि यह आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन इस बारे में 16 जुलाई की शाम तक नया अपडेट आ सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article