एजुकेशन

Delhi Police Constable Final Answer Key 2023: जारी हुई दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Delhi Police Constable Final Answer Key, Marks 2023: एसएससी ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जाम की फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC Delhi Police Constable Final Answer Key 2023

Delhi Police Constable Final Answer Key, Marks 2023: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जाम की फाइनल आंसर-की और मार्क्स आज यानी 8 जनवरी को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर-की व मार्क्स डाउनलोड कर सकते हैं।

Delhi Police Constable PET/PST 2023: फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में शामिल होना होगा। आयोग द्वारा फिजिकल टेस्ट का आयोजन 13 जनवरी से 20 जनवरी 2024 तक किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

Delhi Police Constable Final Answer Key 2023: फाइनल आंसर-की जारी

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) एग्जाम का आयोजन 14 नवंबर से 3 दिसंबर 2023 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 31 दिसंबर को जारी किया गया। जबकि, आयोग ने आज इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी कर दिए हैं।

How to Download Delhi Police Constable Final Answer Key

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • फिर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर-की 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

Delhi Police Constable Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल एग्जिक्यूटिव के कुल 7547 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें महिलाओं के 2491 पद और पुरुषों के 5056 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article