Delhi School EWS Nursery Admission 2025: दिल्ली में नर्सरी क्लास में एडमिशन की प्रक्रिया जारी है। इसको लेकर दिव्यांग और वंचित समूह के बच्चों का आज यानी 5 मार्च 2025 को दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन, कंप्यूटर द्वारा चुने जाएंगे। दिल्ली सरकार ने पैसो से कमजोर और दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरु की हैं। शिक्षा निदेशालय के मुताबिक यह प्रक्रिया आज दोपहर 2:30 बजे से कंम्प्यूटर द्वारा की जाएगी।
दिल्ली शिक्षा विभाग (DoE) आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS और वंचित समूह (GD) कोटे के तहत नर्सरी स्कूल में प्रवेश की पुष्टि के लिए आज यानी बुधवार 05 मार्च, 2025 को पहला ड्रॉ आयोजित कर रहा है। इस प्रक्रिया का चलन शिक्षा विभाग के कॉन्फ्रेंस रूम पुराने सचिवालय में समाप्त होगा।
Delhi Admission List ऐसे करें चेक
- ए़डमिशन लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- edudel.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Notifications के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर
Delhi School Admission 2025 for EWS के लिंक पर जाना होगा। - अब Check Admission List के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लिस्ट खुल जाएगा।
- आगे के लिए लिस्ट सेव कर लें।
Delhi Private School Admission: प्राइवेट स्कूलों में EWS का एडमिशन
दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) के अनुसार, 2.5 लाख बच्चों का आवेदन हुआ हैं और यह आवेदन प्राइवेट स्कूलो में EWS कैटेगरी के बच्चों के है। जिसमें से 38,000 बच्चे लॉटरी द्वारा चुने जाएंगे और यह पुरी प्रक्रिया आप लाइव देख सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट- edudel.nic.in पर इसकी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
Documents for Delhi School Admission: इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
- बच्चे के नाम वाला राशन कार्ड या स्मार्ट कार्ड
- बच्चे या माता-पिता का निवास प्रमाण पत्र
- माता-पिता में से किसी एक का वोटर आईडी (ईपीआईसी)
- माता-पिता में से किसी एक का आधार/यूआईडी कार्ड
- माता-पिता के नाम पर बिजली, पानी या एमटीएनएल टेलीफोन बिल
- माता-पिता या बच्चे का पासपोर्ट साइज फोटो
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने यह कहा है कि यह प्रक्रिया सबके लिए समान होगी और सारे गरीब बच्चे इसका लाभ उठा सकेंगे। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के मुताबिक आय पात्रता सीमा को बड़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गयी है। इसी दौरान ड्रांइग प्रक्रिया भी की जाएगी और यह सम्पन्न होने के बाद यह जरुरी है कि निर्धारित समय सीमा पर चुने गए छात्र अपनी सारी आवश्यक चीजें पूरी कर लें।
