एजुकेशन

दिल्ली में खाली सीटों पर EWS एडमिशन का मौका, 20 सितंबर तक भर सकते हैं फॉर्म

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 2 से आगे की कक्षाओं में खाली EWS सीटों पर एडमिशन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 20 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Image

दिल्ली में EWS एडमिशन का मौका

Delhi Schools EWS Admission: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 2 से आगे की कक्षाओं में खाली EWS सीटों पर एडमिशन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 20 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और फ्रीशिप कैटेगरी के तहत प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन का इंतजार कर रहे पेरेंट्स के लिए यह खबर काम की हो सकती है। यह प्रक्रिया सरकारी और डीडीए की ओर आवंटित जमीन पर संचालित निजी गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 2 और उससे ऊपर की खाली ईडब्ल्यूएस फ्रीशिप सीटों के लिए है।

डीओई ने कक्षा 2 से 9 तक एडमिशन के लिए उम्र सीमा भी निर्धारित की है। 31 मार्च 2026 को कक्षा 2 में आवेदन करने वाले बच्चे की उम्र 6 साल उससे ज्यादा लेकिन 7 साल से कम होनी चाहिए। कक्षा तीन में एडमिशन लेने वाले की उम्र 7 साल या उससे ज्यादा लेकिन 8 साल से कम, कक्षा 4 में एडमिशन लेने वाले की उम्र 8 साल या उससे ज्यादा, लेकिन 9 साल से कम होनी चाहिए। हर कक्षा के लिए उम्र सीमा 1 साल बढ़ती जाएगी।

20 सितंबर तक आवेदन का मौका

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 20 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पूरा होने के बाद खाली सीटों पर एडमिशन कंप्यूटरीकृत ड्राॅ ऑफ लॉट्स के जरिए किया जाएगा। दिल्ली शिक्षा निदेशालय के शेड्यूल के अनुसार ड्रॉ 24 सितंबर को आयोजित किए जाने की संभावना है।

एडमिशन की पात्रता क्या है

पात्रता की बात करें तो ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में आवेदन करने वाले परिवार की सभी सोर्स से सालाना आय 5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इसके लिए दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग से जारी वैध आय प्रमाण पत्र जरूरी होगा। बीपीएल, एएवाय राशन कार्ड या फूड सिक्योरिटी कार्ड रखने वाले पैरेंट्स भी अपने बच्चे के लिए यहां आवेदन कर सकते हैं। इस एडमिशन प्रक्रिया में आवेदन करने वाले का दिल्ली का निवासी होना अनिवार्य है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article