CUET UG Revised Answer Key 2023, CUET UG 2023: सीयूईटी परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी परीक्षा (CUET UG Exam 2023) की संशोधित आंसर-की जारी कर दी है। स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से सीयूईटी यूजी आंसर-की 2023 (CUET UG Answer Key 2023) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी इसका पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET UG Exam 2023: कई चरणों में हुई परीक्षा
सीयूईटी यूजी परीक्षा 21 मई से 23 जून तक कुल 9 चरणों में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देश के 387 और विदेश के 24 शहरों में हुई थी। जारी सूचना के अनुसार, इस साल सीयूईटी यूजी परीक्षा 14.90 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
CUET UG Answer Key 2023: संशोधित आंसर-की जारी
सीयूईटी यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 29 जून को जारी की गई थी। इसमें परीक्षा की सभी पालियों से कुल 155 प्रश्न हटा दिए गए थे। हालांकि, जैसे-जैसे स्टूडेंट्स और विशेषज्ञों ने आंसर-की चेक करना शुरू किया, गलत उत्तरों की शिकायतें बढ़ने लगीं। हालांकि, एनटीए ने अब सही उत्तरों के साथ संशोधित आंसर-की जारी कर दी है।
How to download CUET UG Revised Answer Key 2023
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीयूईटी यूजी आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET UG Result 2023: कब तक आएगा रिजल्ट
सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, एनटीए ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
