CUET UG 2024, CUET UG 2024 Registration: CUET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (CUET) द्वारा सीयूईटी यूजी परीक्षा का नोटिफिकेशन (CUET UG Notification 2024) जल्द ही जारी किया जा सकता है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। फिलहाल अभ्यर्थी यहां सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन, एग्जाम डेट व पैटर्न सहित अन्य जरूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।
CUET UG Notification 2024: कब आएगा नोटिफिकेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीयूईटी यूजी का नोटिफिकेशन 19 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा। वहीं, स्टूडेंट्स मार्च के आखिरी सप्ताह तक इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। सीयूईटी यूजी 2024 पर अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
CUET UG 2024 Exam: कौन कर सकेगा अप्लाई
सीयूईटी यूजी परीक्षा के माध्यम से देश के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालय, राज्य विश्वविद्यालय और निजी विश्वविद्यालय में दाखिला दिया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए।
How to Apply for CUET UG Exam 2024
- सीयूईटी की वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- फिर सीयूईटी यूजी 2024 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
CUET UG Exam 2024: मई में होगी परीक्षा
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 15 मई से 31 मई 2024 तक किया जाएगा। यह परीक्षा पंजाबी, तमिल, हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी और गुजराती समेत 13 भाषाओ में होगी। वहीं, इसका एडमिट कार्ड मई के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
