एजुकेशन

CUET UG 2023: जुलाई के पहले सप्ताह में जारी होगा सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट, देखें अपडेट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 29, 2023, 11:58 AM IST

CUET UG 2023 Result Date: सीयूईटी यूजी 2023 रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह तक जारी किया जाएगा, बता दें, बीते दिन यानी 28 जून को इस परीक्षा की आंसर की जारी की गई, अब अगले एक हफ्ते के अंदर सीयूईटी यूजी 2023 रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है।

Image

सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट (image - canva)

CUET UG 2023 Result Date: National Testing Agency (NTA) CUET UG 2023 Answer Key जारी कर दी है, इच्छुक उम्मीदवार केवल दो दिन यानी 29 और 30 जून को इन आंसर की के खिलाफ आपत्ति कर सकते हैं। बता दें, सीयूईटी नेशनल लेवल की परीक्षा है, जिसके रिजल्ट का इंतजार देशभर के छात्र करते हैं। आमतौर पर एनटीए आंसर की जारी करने के एक हफ्ते बाद ही रिजल्ट जारी कर देता है, यही कारण है कि 6 जुलाई तक रिजल्ट जारी होने की संभावना है।

एक बार सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा की आंसर की जारी होने के बाद, छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइटcuet.samarth.ac.in से देख सकेंगे। सीयूईटी परिणाम 2023 प्रवेश परीक्षा का समापन पहले 17 जून को होनाा था, हालांकि, इसे 23 जून तक बढ़ा दिया गया था।

सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट कैसे करें चेक

  • CUET UG 2023 के नतीजे देखने के लिए cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • कैंडिडेट लॉग इन साइन इन पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के लिए यह विवरण डालें - आवेदन संख्या और पासवर्ड।
  • उम्मीदवार सीयूईटी यूजी 2023 परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सीयूईटी यूजी परिणाम जुलाई में जारी होने की पूरी संभावना इसलिए है, क्योंकि उन छात्रों को आगे पीजी एडमिशन के लिए समय रहते अप्लाई करना होता है।

सीयूईटी यूजी 2023 रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट

अभी तक के अपडेट की बात करें, तो सीयूईटी यूजी परिणाम से पहले कल 28 जून को आंसर की जारी कर दी गई है, जो कि अस्थाई है, उम्मीदवारों को दो दिन के लिए आंसर की के खिलाफ आपत्ति करने का मौका दिया गया है, इसकी डेडलाइन 30 जून है, इसके बाद उठाई गई आपत्ति पर गौर किया जाएगा, यदि आपत्ति सही होगी तो आंसर की में बदलाव किया जाएगा, और फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। रही बात रिजल्ट की तो जुलाई मिड तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article