एजुकेशन

CUET PG Answer Key 2023: सीयूईटी पीजी आंसर की पर आपत्ति के लिए आज आखिरी तारीख, जानें कब जारी होंगे परिणाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2023, 09:49 AM IST

CUET PG Answer Key 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 13 जुलाई को सीयूईटी पीजी की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दिया था। यहां आप आज यानी 15 जुलाई 2023 को रात 11 बजकर 50 मिनट तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।

Image

CUET PG Answer Key 2023: सीयूईटी पीजी 2023 आंसर की पर करें आपत्ति

CUET PG Answer Key 2023, cuet.nta.nic.in: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 13 जुलाई को सीयूईटी पीजी की प्रोविजनल आंसर की जारी कर (CUET PG Answer Key) दिया था। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को दो दिन का समय दिया (CUET PG Answer Key Objection) गया था। आज यानी 15 जुलाई 2023 को आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाने की आखिरी (CUET PG Final Answer Key) तारीख है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों को लगता है कि, उनके किसी सही प्रश्न को गलत कर दिया गया है या फिर परीक्षा में पूछा गया कोई प्रश्न गलत है, वो आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।

ध्यान रहे इसके लिए आपको प्रश्नानुसार 200 रुपये का भुगतान (CUET PG Result) करना होगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 50 मिनट पर करेक्शन विंडो बंद कर दी जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।

CUET PG Answer Key 2023: कैसे करें ऑब्जेक्शन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन आईडी व पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें।
  • ऑब्जेक्शन करने के लिए प्रश्न को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप प्रश्नों पर अपनी आपत्ति जमा कर सकते हैं।

CUET PG Final Answer Key: फाइनल आंसर की करें डाउनलोड

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आपत्तियों का निपटारा करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीद है कि कल यानी 16 जुलाई को फाइनल आंसर की जारी की जा सकती है। हालांकि इस पर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

CUET PG Result 2023: कब जारी होगा सीयूईटी पीजी का रिजल्ट

सीयूईटी पीजी के रिजल्ट की बात करें तो, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी 18 जुलाई को शाम तक रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने लॉगइन आईडी व पासवर्ड के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article