एजुकेशन

CUET PG Answer Key 2023 Today: डाउनलोड करें सीयूईटी पीजी आंसर की, यहां देखें रिजल्ट की तारीख व समय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2023, 09:10 PM IST

CUET PG Answer Key 2023 Today: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज यानी 13 जुलाई 2023 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) पीजी की प्रोविजनल आंसर की जारी करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

CUET PG Answer Key 2023: यहां डाउनलोड करें सीयूईटी पीजी आंसर की

CUET PG Answer Key 2023, cuet.samarth.ac.in: सीयूईटी पीजी 2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) आज यानी 13 जुलाई 2023 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) की प्रोविजनल आंसर की जारी करने वाला है। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय दिया जाएगा। इस बात की जानकारी हाल ही में एनटीए के चीफ एम जगदेश कुमार ने दिया। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके एक से दो दिन के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

बता दें इस बार सीयूईटी पीजी की परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहले चरण की परीक्षा 5 जून से 17 जून तक और दूसरे चरण की परीक्षा 22 जून से 30 जून 2023 तक निर्धारित थी अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG Answer Key 2023: यहां करें डाउनलोड

  • cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CUET PG Answer Key 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CUET PG Answer Key: यहां दर्ज करें आपत्ति

आंसर की डाउनलोड करने के बाद, अपने प्रश्न व उत्तर को अच्छे से चेक कर लें। यदि इसमें किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है, तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। आपत्तियों का निपटारा करने के बाद फाइनल आंसर की के साथ रिजल्ट जारी किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article