एजुकेशन

CUET PG Admit Card 2024 OUT: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड जारी हुए , इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CUET PG Admit Card 2024 Released: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 जारी हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार pgcuet.samarth.ac.in से इन प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे। सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा का आयोजन 17 मार्च ​को किया जाना है।

Image

सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 जारी हो गए

CUET PG Admit Card 2024 Issued, Download Link: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट आ गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार या छात्र इन प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी पा सकेंगे। सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा का आयोजन 17 मार्च को किया जाना है।

सीयूईटी पीजी हॉल टिकट डाउनलोड करने के चरण और सीधा लिंक यहां देखा जा सकता है। इसे डाउनलोड करने के लिए, उन्हें अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसा विवरण देना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों को कोई एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें और उसे परीक्षा हॉल में ले जाएं। एडमिट कार्ड के साथ, उन्हें वैध आईडी प्रमाण ले जाने की भी सलाह दी जाती है।

सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें - CUET PG Admit Card 2024 How to Download

  • आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CUET PG Admit Card Download Link पर क्लिक करें।
  • लॉगइन के लिए एक नया पेज खुलेगा।
  • अपने क्रेडेंशियल, जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट करें
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • विवरण देखें और इसे डाउनलोड करें।

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में कोई छेड़कानी नहीं करनी चाहिए, ऐसा होने पर एडमिट कार्ड को प्रवेश के लिए पात्र नहीं माना जाना चाहिए।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article