CUET PG Admit Card 2024: सीयूईटी पीजी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी पीजी एग्जाम का एडमिट कार्ड आज यानी 13 मार्च को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
CUET PG Exam 2024 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा
सीयूईटी पीजी परीक्षा 11 मार्च से शुरू हो चुकी है और इसका आयोजन 28 मार्च 2024 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:45 बजे तक, दोपहर 12:45 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और फिर शाम 4:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि एनटीए ने आज 17 मार्च को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। अन्य अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड भी तय समय पर जारी कर दिया जाएगा।
CUET PG Admit Card 2024: इस बात का रखें ध्यान
सीयूईटी पीजी एग्जाम में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एग्जाम में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ लें।
How to download CUET PG Admit Card 2024
- सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- फिर सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी सीयूईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NTA CUET PG Admit Card 2024: यहां करें संपर्क
सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में यदि कोई समस्या हो तो अभ्यर्थी एनटीए हेल्प डेस्क 011-40759000 या फिर cuetpg@nta.ac.in के जरिए संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।
