एजुकेशन

CUET PG Admit Card 2023: जारी हुआ सीयूईटी पीजी का एडमिट कार्ड, cuet.nta.nic.in पर करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2023, 12:29 PM IST

CUET PG Admit Card 2023 Released at cuet.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां अपना पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in, nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CUET PG Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें सीयूईटी पीजी का एडमिट कार्ड

CUET PG Admit Card 2023 Released at cuet.nta.nic.in: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in, nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया (CUET PG Admit Card 2023) गया है। यहां अपना पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी पहले फेज की परीक्षा 5 जून से 17 जुलाई 2023 तक आयोजित (CUET PG Admit Card) की जाएंगी। हालांकि प्रवेश पत्र 5 जुलाई से 8 जुलाई 2023 तक की परीक्षा के लिए जारी किया गया है।

बता दें परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा 8 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 30 मिनट तक निर्धारित है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं तीसरी पाली की परीक्षा 3:30 से 5 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जाएगी। यहां अपना पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • cuet.nta.nic.in, nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CUET PG Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CUET PG Admit Card: बिना एडमिट कार्ड के नहीं होगी एंट्री

ध्यान रहे बिना प्रवेश पत्र के किसी भी हाल में अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालने से पहले अच्छे से जांच लें, यदि इसमें किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है एजेंसी को सूचित करें।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article