एजुकेशन

CUET PG 2023 Result: सीयूईटी पीजी परीक्षा रिजल्ट इस दिन तक होगा जारी, देखें रिपोर्ट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 17, 2023, 03:27 PM IST

CUET PG 2023 Result Date and Time: सीयूईटी पीजी परीक्षा रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। बता दें, परिणाम आनलाइन जारी किए जाने के संकेत मिल गए हैं, एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हें cuet.nta.nic.in से चेक व डाउनलोड किया जा सकेगा।

Image

सीयूईटी पीजी परीक्षा रिजल्ट 2023 (image - canva)

CUET PG 2023 Result Date and Time: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट या सीयूईटी पीजी 2023 की अनंतिम उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए विस्तारित विंडो 16 जुलाई को बंद हो गई, जिन उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा रिलीज किए गए उत्तरों पर आपत्तियां उठाई थीं, उनके लिए जल्द ही फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा की जाएगी, एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हें cuet.nta.nic.in से चेक व डाउनलोड किया जा सकेगा।

सीयूईटी पीजी आंसर की 13 जुलाई को जारी की गई थी, उम्मीदवारों ने 15 जुलाई तक फीडबैक मांगा गया था, लेकिन अचानक से आपत्ति करने की अंतिम तिथि में बदलाव किया गया और अभ्यर्थियों को 16 जुलाई तक आपत्ति करने का समय दिया गया। अब चूंकि विंडो बंद हो गई है, अब जल्द ही आपत्तियों पर गौर किया जाएगा, और फिर फाइनल आंसर की व रिजल्ट को जारी किया जाएगा, एक्स्पर्ट के अनुसार, सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2023 की घोषणा 23 जुलाई तक की जा सकती है।

CUET PG 2023 - 8.7 लाख छात्रों का आना है रिजल्ट

सीयूईटी पीजी परीक्षा देने वाले 8.7 लाख से अधिक उम्मीदवार सीयूईटी पीजी परिणाम 2023 की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 13 जुलाई को, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर प्रश्न पत्र और रिकॉर्डेड प्रतिक्रियाओं के साथ सीयूईटी पीजी आंसर की 2023 जारी की थी। इससे पहले 16 जुलाई तक आंसर की के खिलाफ आपत्ति करने का मौका था।

CUET PG 2023 Result How to check

  • सबसे पहले cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर "सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2023" लिंक पर क्लिक करें।
  • आपको लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और आवेदन संख्या प्रदान करने की आवश्यकता हो सकती है।
  • आवश्यक जानकारी दें और फिर "सबमिट करें" या "रिजल्ट" बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर, CUET PG परिणाम 2023 खुल जाएगा।

एनटीए ने 5 जून से 17 जून, 2023 तक भारत भर के 295 शहरों और भारत के बाहर 24 शहरों में लगभग 876908 उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा आयोजित की थी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article