एजुकेशन

CTET Result 2026: सीटेट पास करने के लिए कितने नंबर चाहिए, ctet.nic.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

CTET Result 2026 link: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सीटीईटी रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी करेगा। जो उम्मीदवार फरवरी 2026 सेशन की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में बैठे थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना क्वालीफाइंग स्टेटस चेक कर सकेंगे।

Image

CBSE CTET Result 2026 Direct link

CTET Result 2026 link: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 सत्र के परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों का इंतजार अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। ताजा अपडेट के मुताबिक, बोर्ड जल्द ही फाइनल आंसर-की के साथ रिजल्ट जारी कर सकता है। CTET फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इसके बाद 1 मार्च को कुछ केंद्रों पर पुनः परीक्षा भी आयोजित की गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद CBSE ने 12 मार्च 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी, जिससे अभ्यर्थियों को अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाने का मौका मिला। CTET पास करने के बाद केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय सरकारी स्कूल, राज्य सरकार के स्कूल और प्राइवेट स्कूल में आप टीचर के खाली पदों पर अप्लाई कर सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फाइनल आंसर-की जारी होने के तुरंत बाद CTET 2026 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के साथ ही बोर्ड ने उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया था। इसके तहत अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क के साथ अपने उत्तरों को चुनौती दे सकते थे। अब इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की तैयार की जा रही है।

CTET Result 2026 kaise check kare: सीटेट रिजल्ट कैसे चेक करें

सीटीईटी फरवरी का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे यहां बताए कुछ आसान से स्टेप्स के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

  • सबसे पहले सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • यहां सबसे ऊपर आपको CTET Result 2026 Download का टैब नजर आएगा।
  • इसपर क्लिक करने के बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की डिटेल्स भर दें।
  • सब्मिट करते ही आपकी स्क्रीन पर स्कोरकार्ड आ जाएगा।
  • आप इसमे अपने नंबर चेक कर सकते हैं।

CTET एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो देशभर में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में दो पेपर होते हैं—पेपर-1 (कक्षा 1 से 5 तक के लिए) और पेपर-2 (कक्षा 6 से 8 तक के लिए)। CTET फरवरी 2026 का रिजल्ट अब कभी भी जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी अपडेट से चूक न हो।

कितने नंबर जरूरी

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक लाने होंगे। अंकों के हिसाब से देखें तो 150 में से 90 अंक लाने होंगे। रिजर्व कैटेगिरी के कैंडिडेट्स (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग) वर्ग के अभ्यर्थियों को सीटीईटी एग्जाम क्लियर करने के लिए 55 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। यानी तकरीबन 82-83 पासिंग मार्क्स रखे गए हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article