एजुकेशन

CTET Registrations 2023: वेबसाइट ctet.nic.in पर खत्म होने जा रही आवेदन प्रक्रिया, तुरंत करें अप्लाई

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated May 7, 2023, 05:52 AM IST

CTET Registrations 2023: सीटेट उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 मई, 2023 तक है और वेबसाइट पर अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को जल्द से जल्द अप्लाई करने की सलाह दी जाती है।

Image

CTET रजिस्ट्रेशन 2023

CTET Registrations 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से बहुत जल्द सीटीईटी जुलाई 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खत्म होने वाली है। उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 26 मई, 2023 तक है। फीस का भुगतान 27 मई, 2023 तक किया जा सकता है।

CTET में दो पेपर होते हैं: पेपर I उनके लिए है जो कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं, और पेपर II उनके लिए है जो कक्षा 6 से 8वीं के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं। CTET पर प्रत्येक प्रश्न एक बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) है जिसके चार विकल्प हैं जिनमें से एक उत्तर सबसे उपयुक्त होगा।

CTET July 2023 Registration: कैसे करें अप्लाई

सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जाएं।

CTET जुलाई 2023 रजिस्ट्रेशन लिंक को क्लिक करें।

पूर्ण रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को फॉलो करें।

आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन फीस का भुगतान करें।

सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करके कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें।

आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

सीटीईटी के उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उनकी पसंद का परीक्षा शहर परीक्षा के शहर में क्षमता की उपलब्धता के अनुसार ही 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर आवंटित किया जाएगा।

ऐसे सीटेट उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करते हैं और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर फीस का भुगतान करते हैं, उन्हें उस विशेष शहर में उपलब्धता के अनुसार उनकी पसंद का परीक्षा शहर आवंटित कर दिया जाएगा।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावत author

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय ... और देखें

End of Article