SECTET July 2024, CBSE CTET 2024: सीटीईटी एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक सीबीएसई सीटीईटी 2024 (CBSE CTET 2024) के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर आज यानी 2 अप्रैल तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
CBSE CTET Exam 2024 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सीटीईटी एग्जाम का आयोजन 7 जुलाई 2024 (रविवार) को 20 भाषाओं में किया जाएगा। यह परीक्षा देश के 136 शहरों में सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। सीटीईटी के प्रत्येक पेपर में 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवलों को हल करने के लिए 2:30 घंटे का समय मिलेगा।
CTET July 2024: किसके लिए कौन सी परीक्षा
सीटीईटी पेपर 1 कक्षा 1 से 5 और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए होता है। इसमें सफल अभ्यर्थी सरकारी शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। सीटीईटी जुलाई के लिए अभ्यर्थी आधिकारकि वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अप्लाई कर सकते हैं।
How to Apply for CBSE CTET July 2024
- सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- फिर Apply for CTET July 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
CBSE CTET Application 2024: कितना देना होगा शुल्क
सीटीईटी पेपर 1 के लिए सामान्य/ ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/दिव्यांग अभ्यर्थियों को पेपर 1 के लिए 500 और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
