एजुकेशन

CTET Exam Guidelines 2024: आज होगी सीटीईटी परीक्षा, एग्जाम से पहले जरूर पढ़ लें ये गाइडलाइंस

CTET Exam Guidelines 2024: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन आज यानी 7 जुलाई को दो शिफ्ट में किया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां सीटीईटी एग्जाम गाइडलाइंस और रिपोर्टिंग टाइम सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

CTET Exam Guidelines 2024

CTET Exam Guidelines 2024: सीटीईटी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET July 2024 Date) का आयोजन आज यानी 7 जुलाई 2024 (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा देश के 136 शहरों में सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। ऐसे में अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां सीटीईटी एग्जाम गाइडलाइंस, रिपोर्टिंग टाइम और ड्रेस कोड (CTET July Exam Guidelines) सहित अन्य दिशा निर्देशजरूर पढ़ लें।

CTET July 2024 Exam Guidelines: इन बातों का रखें ध्यान

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा। ध्यान रहे कि अभ्यर्थियों को एग्जाम शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पर प्रवेश करना होगा। तय समय के बाद परीक्षा हॉल में नहीं जाने दिया जाएगा। केंद्र पर कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि लाने या प्रयोग करने की भी अनुमति नहीं है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

CBSE CTET Exam Pattern: ऐसे होगी सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा

एग्जाम पैटर्न की बात करें तो सीटीईटी पेपर 1 में चाइल्ड डेवलपमेंट और पेडागॉजी, लैंग्वेज 1, लैंग्वेज 2 मैथ्स और एनवायरमेंटल स्टडीज से 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाते हैं। जबकि, दूसरे पेपर में चाइल्ड डेवलपमेंट और पेडागॉजी, लैंग्वेज 1, लैंग्वेज 2 के अलावा मैथ्स / साइंस / सोशल साइंस से 150 अंक के 150 सवाल होते हैं। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 150 मिनट का समय मिलता है।

CTET July 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत यानी 150 में से 90 अंक हासिल करना होगा। वहीं, एसससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी को 55 प्रतिशत यानी 82.50 अंक हासिल करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article