एजुकेशन

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024: इस तारीख को जारी होगा बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, आयोग ने जारी किया नोटिस

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024 Release Date: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024 Release Date: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा (BPSC TRE 3.0 Exam 2024) का एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से अपना एडमिट कार्ड (BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024 Date: इस तारीख को आएगा एडमिट कार्ड

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा 19 जुलाई, 20 जुलाई, 21 जुलाई और 22 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 19 जुलाई से 21 जुलाई तक दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक होगी। वहीं, 22 जुलाई को परीक्षा का आयोजन सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। वहीं, इसके लिए 9 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024: इस बात का रखें ध्यान

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी। अगर किसी अभ्यर्थी के ऑनलाइन आवेदन में नाम/पिता का नाम/माता का नाम में त्रुटि है तो एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले फोटो अपलोड करते हुए अपना सही नाम/पिता का नाम/माता का नाम निर्धारित स्थान पर अंकित करना होगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

How to download BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • फिर BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024 लिंक पर क्लि करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC TRE 3.0 Exam 2024 Pattern: ऐसे होगी परीक्षा

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में कुल 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक हासिल करना होगा। वहीं, बीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 36.5%, ईबीसी को 34% और एससी/एसटी को 32% न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना जरूरी है।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article